SSP अजय गणपति का बड़ा एक्शन: फर्जी शस्त्र लाइसेंस धारकों पर कसेगा शिकंजा, सत्यापन के लिए गठित हुईं 3 विशेष टीमें:पड़े पूरी खबर

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 रुद्रपुर 👉 उधम सिंह नगर 👉SSP अजय गणपति का बड़ा एक्शन: फर्जी शस्त्र लाइसेंस धारकों पर कसेगा शिकंजा, सत्यापन के लिए गठित हुईं 3 विशेष टीमें रुद्रपुर 👉 उधम सिंह नगर
उधम सिंह नगर। फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनवाकर उनका इस्तेमाल करने वालों की अब खैर नहीं है। उधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए जनपद स्तर पर विशेष सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। अभियान के तहत संदिग्ध शस्त्र लाइसेंसों की जांच की जाएगी और फर्जी पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


एसएसपी के निर्देश पर जनपद में तीन विशेष सत्यापन टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें स्थानीय स्तर पर जारी शस्त्र लाइसेंसों के साथ-साथ बाहरी जनपदों और अन्य राज्यों से बनवाए गए लाइसेंसों की भी गहन जांच करेंगी।

पुलिस के अनुसार अभियान का मुख्य उद्देश्य फर्जी शस्त्र लाइसेंसों की पहचान करना, शस्त्रों के दुरुपयोग पर रोक लगाना और जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था को मजबूत करना है।
फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में अब तक 11 गिरफ्तार
उधम सिंह नगर पुलिस की ओर से अब तक फर्जी शस्त्र लाइसेंस से जुड़े 2 अभियोग पंजीकृत किए जा चुके हैं। इन मामलों में कुल 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
फर्जी शस्त्र लाइसेंस प्रकरण में काशीपुर कोतवाली पुलिस ने 9 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि कुंडा थाना पुलिस ने 2 अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई की है।
तीन टीमों को सौंपी गई सत्यापन की जिम्मेदारी
काशीपुर सेक्टर टीम का पर्यवेक्षण क्षेत्राधिकारी काशीपुर श्री प्रशांत कुमार करेंगे। टीम प्रभारी उ0नि0 सुनील सुतेड़ी, प्रभारी एसओजी काशीपुर रहेंगे। टीम में उ0नि0 प्रदीश शर्मा, उ0नि0 मनोज जलाल, उ0नि0 धीरेन्द्र परिहार, उ0नि0 हरविन्दर कुमार, उ0नि0 गणेश पाण्डे, उ0नि0 मनोज देव और उ0नि0 संतोष देवरानी शामिल हैं।
रुद्रपुर सेक्टर टीम का पर्यवेक्षण क्षेत्राधिकारी पंतनगर श्री डी0आर0 वर्मा करेंगे। टीम में उ0नि0 प्रदीप भट्ट, उ0नि0 अनिल मेहता, उ0नि0 धीरज टम्टा, उ0नि0 जितेंद्र कठैत, उ0नि0 जय प्रकाश, उ0नि0 ओम प्रकाश नेगी, अ0उ0नि0 सुरेंद्र सिंह दानू, अ0उ0नि0 चंचल सिंह, उ0नि0 भुवन गहतोड़ी और अ0उ0नि0 प्रमोद कुमार जोशी शामिल हैं।
बाहरी जनपद एवं गैर प्रांत सत्यापन टीम का पर्यवेक्षण क्षेत्राधिकारी नगर रुद्रपुर श्री विभव सैनी करेंगे। टीम प्रभारी उ0नि0 उमेश कुमार, प्रभारी एसओजी रुद्रपुर रहेंगे। टीम में उ0नि0 दीपक कौशिक, अ0उ0नि0 चंद्र प्रकाश बवाड़ी, हे0कानि0 प्रभात चौधरी, हे0कानि0 जगदीश पाठक, हे0कानि0 प्रवीण गोस्वामी, कानि0 गोविंद आर्या, कानि0 राजेंद्र कोरंगा, कानि0 देवराज, कानि0 दीपक, कानि0 प्रेम कन्वाल, कानि0 कपिल, कानि0 नवीन जोशी, कानि0 मोहन बोरा और कानि0 शाकिर अली शामिल हैं।
दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई: SSP
एसएसपी अजय गणपति ने कहा है कि फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनवाने, रखने या उनका प्रयोग करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। प्रत्येक संदिग्ध लाइसेंस का सत्यापन कराया जाएगा और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कठोरतम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
उधम सिंह नगर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध हथियारों और फर्जी दस्तावेजों के सहारे कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

error: Content is protected !!