रुद्रपुर गैंगरेप कांड में एसएसपी अजय गणपति का बड़ा एक्शन: पुलिस मुठभेड़ के बाद तीनों आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 रुद्रपुर 👉
रुद्रपुर गैंगरेप कांड में एसएसपी अजय गणपति का बड़ा एक्शन: पुलिस मुठभेड़ के बाद तीनों आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

बगवाड़ा चौकी क्षेत्र में पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई, अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस बरामद, घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती।

रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “अपराध मुक्त देवभूमि” के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए ऊधमसिंहनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के नेतृत्व में रुद्रपुर गैंगरेप प्रकरण में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। फरार चल रहे तीनों आरोपियों को पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस पर जानलेवा फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी गुरबाज उर्फ मानु के पैर में जवाबी कार्रवाई के दौरान गोली लगी, जिसे पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, गैंगरेप की घटना के बाद एसएसपी अजय गणपति ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीमें गठित की थीं। लगातार दबिश, सुरागरसी और सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।
27 जुलाई 2026 की देर रात चौकी बगवाड़ा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर तीनों भागने लगे। घेराबंदी किए जाने पर आरोपियों ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गुरबाज उर्फ मानु के पैर में गोली लगी, जबकि उसके दो अन्य साथी मौके से गिरफ्तार कर लिए गए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरबाज उर्फ मानु (23) निवासी कलकत्ती, थाना गदरपुर, जोगा सिंह (24) तथा रविंदर (19), दोनों निवासी अज्जूवाला, थाना मिलक खानम, जनपद रामपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस तथा घटना से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
मुठभेड़ के बाद एसएसपी अजय गणपति स्वयं जिला अस्पताल पहुंचे और घायल आरोपी से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गैंगरेप जैसे जघन्य अपराधों में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

error: Content is protected !!