देखें वीडियो: जमरानी नहर बनी ‘मौत की नहर’, स्कूटी समेत गिरा युवक, खुली सुरक्षा इंतजामों की पोल | उत्तराखंड जागरण पर

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉 हल्दुचौड़ं 👉 मोटाहल्दु 👉
‘मौत की नहर’ बनता जमरानी प्रोजेक्ट! स्कूटी समेत नहर में गिरा युवक, सुरक्षा इंतजामों पर फिर उठे सवाल

मोटाहल्दू में बड़ा हादसा टला, हेलमेट ने बचाई जान; व्यापार मंडल ने दी आंदोलन की चेतावनी

लालकुआं। तीनपानी से लालकुआं के बीच निर्माणाधीन जमरानी नहर एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवालों के घेरे में आ गई है। निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी के आरोप लगातार लग रहे हैं और अब तक नहर में गिरकर दर्जनों लोग घायल हो चुके हैं। रविवार सुबह मोटाहल्दू क्षेत्र में एक और बड़ा हादसा हो गया, जब एक युवक स्कूटी समेत निर्माणाधीन नहर में जा गिरा।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक नहर में गिरते ही गंभीर रूप से घायल हो गया। गनीमत रही कि उसने हेलमेट पहन रखा था, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट नहीं आई और उसकी जान बच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल राहत कार्य करते हुए युवक को नहर से बाहर निकाला। बाद में स्कूटी को भी बाहर निकाला गया, जो मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हुई। हादसे में युवक के हाथ-पैर में चोटें आई हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण स्थल पर न तो पर्याप्त बैरिकेडिंग की गई है और न ही चेतावनी बोर्ड या अन्य सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। यही लापरवाही लगातार हादसों की वजह बन रही है।
प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल, मोटाहल्दू के अध्यक्ष संदीप पांडे ने निर्माण एजेंसी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जमरानी नहर निर्माण में सुरक्षा मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई तो व्यापार मंडल जनआंदोलन शुरू करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और निर्माण एजेंसी की होगी।
लगातार हो रहे हादसों के बाद स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से निर्माण स्थल पर तत्काल सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

error: Content is protected !!