अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 रुद्रपुर 👉 खटीमा 👉
एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में खटीमा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद
खटीमा। ऊधम सिंह नगर में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खटीमा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान दो विधि से संघर्षरत बालकों को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ संरक्षण में लिया। उनकी निशानदेही पर झाड़ियों में छिपाकर रखी गई 7 अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं। इस तरह पुलिस ने कुल 8 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
चौकी झनकट, कोतवाली खटीमा पुलिस टीम ने 10 अगस्त 2026 को चेकिंग के दौरान दो विधि से संघर्षरत बालकों को मोटरसाइकिल संख्या UP23AE1186 के साथ संरक्षण में लिया। जांच में यह मोटरसाइकिल खटीमा कोतवाली में दर्ज मु0अ0सं0 224/2025, धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित चोरी का वाहन पाई गई।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में दोनों बालकों ने पूर्व में चोरी की गई अन्य मोटरसाइकिलों को ओकलैण्ड होटल से करीब 500 मीटर आगे आम की बगिया में झाड़ियों के बीच छिपाकर रखने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उनकी निशानदेही पर वहां छिपाकर रखी गई 7 अन्य मोटरसाइकिलें बरामद कर लीं।
बरामद वाहनों में कई मोटरसाइकिलों की नंबर प्लेट हटाकर या तोड़कर उनकी पहचान छिपाने का प्रयास किया गया था। पुलिस अब बरामद वाहनों के संबंध में वाहन स्वामियों और अन्य थानों से जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि बरामद मोटरसाइकिलों का संबंध अन्य वाहन चोरी की घटनाओं से तो नहीं है।
बरामद वाहनों में हीरो होंडा स्पेंडर प्लस, हीरो स्पेंडर प्लस, टीवीएस स्टार सिटी समेत कुल आठ मोटरसाइकिलें शामिल हैं। इनमें कुछ वाहनों के नंबर UP23AE1186, UK06AA5843, UK06U3045, UK06BE9724, UK06AR9017 और UK06R2641 हैं। एक मोटरसाइकिल संख्या UK06BN-6698 तथा एक Kawasaki K-TEC बिना पंजीकरण, चेसिस और इंजन नंबर के बरामद हुई है।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विजेन्द्र शाह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक केसी आर्या, उपनिरीक्षक अशोक काण्डपाल, उपनिरीक्षक/विवेचक भुवन चन्द्र गहतौड़ी, कांस्टेबल नवीन रजवार, कांस्टेबल देवेन्द्र सिंह और पीआरडी बीरेन्द्र सिंह शामिल रहे।

