कुमाऊं दुकानदार की छेड़छाड़ पर छोटी बहन ने दिखाया साहस, पुलिस ने दर्ज की FIR

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 कुमाऊं 👉

 

 

दुकानदार की छेड़छाड़ पर छोटी बहन ने दिखाया साहस, पुलिस ने दर्ज की FIR
रामनगर। कोटाबाग ब्लॉक के अमगढ़ी क्षेत्र में एक युवती के साथ दुकान में छेड़छाड़ और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का मामला सामने आया है। आरोप है कि सामान खरीदने पहुंची युवती को दुकानदार ने दुकान के भीतर बुलाकर उसके साथ अभद्रता की। इस दौरान युवती की छोटी बहन ने साहस दिखाते हुए दुकानदार की हरकत का विरोध किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित दुकानदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, 11 अगस्त को अमगढ़ी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती अपनी छोटी बहन के साथ गांव की ही एक दुकान पर सामान खरीदने गई थी। आरोप है कि सामान लेने के दौरान दुकानदार ने युवती को दुकान के भीतर बुला लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। दुकानदार की हरकत से युवती घबरा गई, लेकिन साथ मौजूद उसकी छोटी बहन ने तत्काल विरोध किया।
छोटी बहन के विरोध से बाहर निकली युवती
बताया गया कि छोटी बहन के विरोध के बाद युवती किसी तरह दुकान से बाहर निकल सकी। आरोप है कि इस दौरान दुकानदार ने घटना के बारे में किसी को बताने पर युवती को धमकी भी दी। इसके बाद युवती ने अपने स्वजन को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।
मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने पीड़िता से घटना के संबंध में जानकारी ली। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपित दुकानदार महेश चंद्र नैनवाल के खिलाफ छेड़छाड़ तथा एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में भी मामले को लेकर चर्चा बनी हुई है।

error: Content is protected !!