लालकुआं चोरी का खुलासा SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में लालकुआं पुलिस का बड़ा खुलासा, चौकी प्रभारी अर्जुन गिरी की टीम ने चोरी का आरोपी दबोचा: देखें वीडियो

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉 हल्दुचौड़ं 👉 लालकुआं चोरी का खुलासा
SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में लालकुआं पुलिस का बड़ा खुलासा, चौकी प्रभारी अर्जुन गिरी की टीम ने चोरी का आरोपी दबोचा
SP मनोज कत्याल, CO विमल प्रसाद व प्रभारी निरीक्षक बृजभूषण राणा के पर्यवेक्षण में कार्रवाई; दिन में पेंट का काम तलाशने के बहाने बंद मकानों की रेकी, रात में ताला तोड़कर करते थे चोरी
लालकुआं। हल्दूचौड़ क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी करने के मामले का लालकुआं पुलिस ने खुलासा कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में पुलिस ने एक आरोपी को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी अर्जुन गिरी की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


मामले में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल, क्षेत्राधिकारी लालकुआं विमल प्रसाद तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं बृजभूषण राणा के कुशल पर्यवेक्षण में पुलिस टीमों का गठन कर घटना के खुलासे के लिए सुरागरसी-पतारसी और सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की गई थी।
जानकारी के अनुसार, जागनाथ भवन, अंबिकापुरम, न्यू गोता रोड, हल्दूचौड़ निवासी कलावती भट्ट पत्नी स्वर्गीय जय किशन भट्ट करीब दो माह पूर्व उपचार के लिए अपनी पुत्री के पास बेंगलुरु गई थीं। इस दौरान उनका मकान बंद था। 4 सितंबर 2026 को अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली।
पीड़िता की तहरीर पर थाना लालकुआं में मु0अ0सं0 141/2026, धारा 305(A)/331(4) बीएनएस-2023 के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
CCTV फुटेज और मुखबिर तंत्र से मिला सुराग
घटना के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीमों ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटाते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस को मिले महत्वपूर्ण सुरागों के आधार पर 19 सितंबर 2026 को जयपुरबीसा, हल्दूचौड़ क्षेत्र से यासीन पुत्र सफी अहमद, उम्र 35 वर्ष, निवासी डोंगपुरी, सरदारनगर चौराहे के पास, थाना गदरपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर को गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी के कब्जे से चोरी का माल बरामद होने के बाद मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस-2023 की बढ़ोतरी की गई है।
दिन में पेंट का काम तलाशने के बहाने करते थे रेकी
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथी आबिद उर्फ लालू पुत्र मौ. हुसैन निवासी डोंगपुरी, थाना गदरपुर के साथ दिन के समय पेंट का काम तलाशने के बहाने अलग-अलग इलाकों में घूमते थे। इसी दौरान वे बंद मकानों की रेकी करते थे।
इसके बाद रात करीब 12 से 1 बजे के बीच, जब आसपास के लोग सो जाते थे, तब बंद मकान का ताला सरिया आदि से तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।
सोने-चांदी के आभूषण और ₹25 हजार बरामद
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से पीली धातु की फूलदार अंगूठी, चांदी का मंगलसूत्र, चांदी की एक जोड़ी पायल, चांदी के दो जोड़ी बिछुए तथा सोने के लॉकेट की बिक्री से प्राप्त ₹25,000 की नकदी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार फरार आरोपी आबिद उर्फ लालू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। फरार आरोपी के खिलाफ थाना हल्द्वानी में चोरी और नकबजनी से संबंधित कई मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।
फरार आरोपी पर पहले से कई मुकदमे
पुलिस के अनुसार आबिद उर्फ लालू के खिलाफ थाना हल्द्वानी में वर्ष 2021 से 2025 तक चोरी, नकबजनी और चोरी का माल बरामद होने से संबंधित कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी यासीन का आपराधिक इतिहास भी पुलिस द्वारा खंगाला जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
अर्जुन गिरी, चौकी प्रभारी हल्दूचौड़, कोतवाली लालकुआं
कानि. गुरमेज सिंह, चौकी हल्दूचौड़
कानि. गणेश गिरी, चौकी हल्दूचौड़
पुलिस की इस कार्रवाई से हल्दूचौड़ क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का खुलासा हुआ है, जबकि फरार आरोपी की गिरफ्तारी और अन्य संभावित घटनाओं के संबंध में पुलिस जांच जारी है।