लालकुआं रेलवे स्टेशन पर सफाई अभियान लालकुआं रेलवे स्टेशन पर चला सफाई अभियान, यात्रियों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉

लालकुआं रेलवे स्टेशन पर सफाई अभियान

लालकुआं रेलवे स्टेशन पर चला सफाई अभियान, यात्रियों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

लालकुआं। स्वच्छता एवं यात्री जागरूकता अभियान के तहत शनिवार, 19 सितंबर 2026 को रेलवे स्टेशन लालकुआं परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक ब्रजलाल मीना ने किया।

1007266226_cropped.webp

 

अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन परिसर के विभिन्न हिस्सों में साफ-सफाई कर कूड़ा-कचरा हटाया गया। साथ ही यात्रियों को स्टेशन परिसर को स्वच्छ रखने और कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने के लिए जागरूक किया गया। यात्रियों से सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाने तथा स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने में रेलवे प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।

1007266230_cropped.webp

 

सफाई अभियान में सुपरवाइजर राहुल कुमार के साथ कॉन्ट्रैक्ट लेवर भी शामिल रहे। कर्मचारियों ने स्टेशन परिसर के अलग-अलग स्थानों पर सफाई कार्य करते हुए यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक ब्रजलाल मीना ने अभियान के दौरान स्वच्छ रेलवे स्टेशन के लिए नियमित सफाई के साथ यात्रियों की सहभागिता को भी महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि वे स्टेशन परिसर में कूड़ा इधर-उधर न फेंकें और डस्टबिन का उपयोग करें।

रेलवे स्टेशन पर चलाए गए इस अभियान के दौरान कर्मचारियों ने स्वच्छता को लेकर यात्रियों के बीच जागरूकता का संदेश दिया। अभियान का उद्देश्य रेलवे परिसर को साफ-सुथरा रखने के साथ यात्रियों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा।