अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 उधम सिंह नगर 👉
एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर ऊधमसिंहनगर पुलिस का बड़ा अभियान, 17 आरोपी गिरफ्तार; 456 लीटर अवैध शराब बरामद
सितारगंज के जंगलों में अवैध शराब बनाने की 7 भट्टियां नष्ट, 7 हजार लीटर लहन भी किया गया नष्ट
रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर के एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत जिले की पुलिस ने व्यापक कार्रवाई की है। 25 अक्टूबर 2026 को कोतवाली सितारगंज, नानकमत्ता, ट्रांजिट कैंप और थाना दिनेशपुर पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्रों में चेकिंग और छापेमारी अभियान चलाकर कुल 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, इस दौरान लगभग 456 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। वहीं सितारगंज क्षेत्र के जंगलों में शराब बनाने की सात भट्टियां नष्ट कर करीब 7,000 लीटर लहन नष्ट किया गया।
दिनेशपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
थाना दिनेशपुर पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 43 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों में जंगीर सिंह पुत्र पैड सिंह निवासी अर्जुनपुर, थाना रुद्रपुर के कब्जे से 22 लीटर, दयाराम पुत्र राम भरोसे निवासी जयनगर नंबर-1, थाना दिनेशपुर से 10 लीटर तथा सोमनाथ विश्वास पुत्र बलाई विश्वास निवासी खानपुर नंबर-1, थाना दिनेशपुर से 11 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। तीनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60/60(1) के तहत मुकदमे दर्ज किए गए।
सितारगंज में 11 आरोपी गिरफ्तार, सात भट्टियां ध्वस्त
कोतवाली सितारगंज पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में संजीत हलदार पुत्र निकुंज हलदार निवासी पड़ागांव, गोविन्द नगर, शक्तिफार्म; धन देवी पत्नी स्वर्गीय आशाराम निवासी लोका गोठा, सितारगंज; राजेन्द्र सिंह पुत्र जंगीर सिंह निवासी ग्राम बनकुईया; सिमरजीत सिंह पुत्र जसवन्त सिंह निवासी बसड़ाबाग, सिसौना; रोशन सिंह (अन्य विवरण सत्यापनाधीन); मंगल सिंह पुत्र कमर सिंह निवासी प्रतापपुर नंबर-07, थाना नानकमत्ता; बलविन्दर सिंह पुत्र छिन्गारा सिंह निवासी ग्राम गोठा; अशोक साना पुत्र जुडोन साना निवासी जेल कैंप नंबर-03, शक्तिफार्म; रघुवीर पुत्र बाल किशन निवासी ग्राम खुनसरा; प्रिंस पुत्र छिंदर सिंह निवासी ग्राम कल्याणपुर, थाना नानकमत्ता तथा सुजीत राय पुत्र सुबल राय निवासी इंदिरा मार्केट, शक्तिफार्म शामिल हैं।
पुलिस ने ग्राम गुर्जर खत्ता और बनकुईया क्षेत्र में चार भट्टियां नष्ट कर लगभग 4,000 लीटर लहन नष्ट किया। वहीं गुरुनानक नगरी, गोठा के जंगलों में तीन भट्टियां ध्वस्त कर करीब 3,000 लीटर लहन नष्ट किया गया। संबंधित आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत मुकदमे दर्ज किए गए।
ट्रांजिट कैंप में 21 लीटर कच्ची शराब बरामद
कोतवाली ट्रांजिट कैंप पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सुभाष कॉलोनी स्थित शिव मंदिर के पीछे खाली मैदान के पास से विश्वजीत कुमार पुत्र अमलकुमार निवासी एच ब्लॉक, ट्रांजिट कैंप, उम्र 35 वर्ष को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 46 पाउच में लगभग 21 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 349/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किया गया।
नानकमत्ता में दो आरोपी गिरफ्तार
कोतवाली नानकमत्ता, चौकी बिसौटा और चौकी प्रतापपुर की पुलिस टीमों ने अलग-अलग कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 92 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। इनमें सुरेन्द्र सिंह उर्फ घुक्की पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी पक्की खमरिया, कोतवाली नानकमत्ता के कब्जे से लगभग 52 लीटर तथा मंगत सिंह पुत्र बन्ता सिंह निवासी ग्राम हरैया, कोतवाली नानकमत्ता, उम्र 21 वर्ष से 40 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। दोनों के खिलाफ क्रमशः मुकदमा संख्या 264/2026 और 265/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज किए गए। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।
अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी
एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंहनगर पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

