अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉
मुकेश बोरा की मौजूदगी में विश्वकर्मा जयंती पर भक्तिमय हुआ आँचल दुग्ध संघ प्लांट, सुंदरकांड-हवन और आरती से गूंजा परिसर
लालकुआं। नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के दुग्धशाला प्लांट परिसर में देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष मुकेश बोरा सहित दुग्ध संघ के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा का विधि-विधान से पूजन किया। सुंदरकांड पाठ, हवन-यज्ञ और आरती से पूरा प्लांट परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर प्लांट में स्थापित मशीनरी एवं विभिन्न उपकरणों की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। अधिकारियों और कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा से मशीनरी के सुचारु संचालन, कार्यों में सफलता तथा नैनीताल आँचल दुग्ध संघ की निरंतर प्रगति, उन्नति और खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। सुंदरकांड की भक्तिमय गूंज से पूरा परिसर आध्यात्मिक वातावरण में नजर आया। इसके उपरांत हवन-यज्ञ का आयोजन कर विधि-विधान से आहुतियां दी गईं। हवन में दुग्ध संघ की उन्नति, कर्मचारियों की सुख-समृद्धि और संस्थान की निरंतर प्रगति के लिए मंगलकामना की गई।
हवन-यज्ञ के बाद भगवान विश्वकर्मा की विधिवत आरती की गई। आरती के दौरान पूरा परिसर भगवान विश्वकर्मा के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, संचालक मंडल सदस्य गोविंद सिंह मेहता, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, पी एंड आई प्रभारी सुभाष बाबू, सुरेश चंद्र, कारखाना प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह राणा, प्रभारी यांत्रिक राजू दुमका, प्रभारी उत्पादन उमेश सिंह राणा, दिनेश चंद्र जोशी, विनोद सुनाल, संतोष करायत, लाल सिंह बिष्ट, मोहन पाठक, प्रवीण कोहली, विनोद, दिनेश कुलौरा, स्टोर प्रभारी खलील अहमद, पुष्पा तिवाड़ी, अंजू कांडपाल, सोनाली, बबीता, शंकर दत्त शर्मा सहित दुग्ध संघ के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

