DFO रामनगर के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई: 480 टिन लीसा से भरा कैंटर पकड़ा, चालक फरार, परिचालक गिरफ्तार देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉
DFO रामनगर के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई: 480 टिन लीसा से भरा कैंटर पकड़ा, चालक फरार, परिचालक गिरफ्तार
रामनगर। रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ रामनगर के निर्देशन में बननाखेड़ा एवं बरैनी रेंज की संयुक्त टीम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 480 टिन अवैध लीसा से भरे एक कैंटर को पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान चालक जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया, जबकि परिचालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद लीसा के संबंध में कोई वैध प्रपत्र प्रस्तुत नहीं किए जाने पर वाहन सहित पूरा माल विभागीय अभिरक्षा में लेकर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह लगभग 10:00 बजे मुखबिर खास द्वारा वन क्षेत्राधिकारी बननाखेड़ा को सूचना दी गई कि कैंटर संख्या UK19CA0856 रानीखेत–भिकियासैंण से बेतालघाट होते हुए रामनगर से बननाखेड़ा की ओर आ रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए उप वन क्षेत्राधिकारी श्री दीवान सिंह रौतेला के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया तथा बननाखेड़ा–बेलपड़ाव–नयागांव–बरैनी मार्ग पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी गई। बरैनी रेंज के स्टाफ को भी सतर्क कर संयुक्त अभियान चलाया गया।

करीब 10:30 बजे नयागांव में चेकिंग के दौरान संदिग्ध कैंटर दिखाई दिया। टीम द्वारा रुकने का इशारा किए जाने पर चालक वाहन को तेज गति से बरैनी की ओर लेकर भागने लगा। वन विभाग की टीम ने बरैनी रेंज के कर्मचारियों के साथ उसका पीछा किया। कुछ दूरी पर चालक ने वाहन जंगल के किनारे छोड़ दिया और परिचालक के साथ जंगल की ओर भागने लगा। चालक तो फरार होने में सफल रहा, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए परिचालक को मौके पर ही पकड़ लिया।
वाहन की तलाशी लेने पर ऊपर फूड कैट लदे मिले। उन्हें हटाकर देखने पर काली पन्नी से ढके 480 टिन लीसा बरामद हुए। परिचालक से लीसा के परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई भी वैध प्रपत्र प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद वाहन सहित 480 टिन लीसा को विभागीय अभिरक्षा में लेकर रेंज कार्यालय बननाखेड़ा लाया गया, जहां आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई में शामिल अधिकारी एवं कर्मचारी
बननाखेड़ा रेंज टीम:
श्री दीवान सिंह रौतेला, उप वन क्षेत्राधिकारी
श्री दीपक नेगी, वन आरक्षी/कार्यालय सहायक
श्री महेश चन्द्र आर्या, वन आरक्षी
श्री युवराज सिंह चुफाल, कार्यालय सहायक
श्री किशन सिंह, वाहन चालक
बरैनी रेंज टीम:
श्री ठाकुर दत्त ध्यानी, वन दरोगा
श्री विनोद चन्द्र जोशी, वन आरक्षी
कुमारी बिंदिया कोहली, वन आरक्षी
श्री नीरज रौतेला, आउटसोर्स श्रमिक
श्री जगमोहन, रोपण रक्षक
वन विभाग ने फरार चालक की तलाश तेज कर दी है और पूरे मामले में नियमानुसार अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!