कुमाऊं आईजी रिद्धिम अग्रवाल और एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के “नशा मुक्त देवभूमि” अभियान का बड़ा वार, 20 किलो डोडा पोस्त संग दो तस्कर गिरफ्तार देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 हल्द्वानी 👉 कुमाऊं आईजी रिद्धिम अग्रवाल और एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के “नशा मुक्त देवभूमि” अभियान का बड़ा वार, काठगोदाम में 20 किलो डोडा पोस्त के साथ दो तस्कर गिरफ्तार


हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “नशा मुक्त देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के लिए कुमाऊं आईजी रिद्धिम अग्रवाल और एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस लगातार नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही है। इसी क्रम में काठगोदाम पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए लगभग 20 किलो डोडा पोस्त के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नशा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने और तस्करों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में थाना काठगोदाम पुलिस और एसओजी टीम द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने दो संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली। तलाशी में उनके कब्जे से कुल 19.938 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 99 हजार 690 रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अमर सिंह पुत्र राकेश सिंह निवासी खजुगोटिया, थाना गढ़िया रंगीन, जिला शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश तथा रोहित कश्यप पुत्र महेश कश्यप निवासी खजुगोटिया, थाना गढ़िया रंगीन, जिला शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना काठगोदाम में एफआईआर संख्या 65/26 के तहत धारा 8/15/60 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अरुण सिंह राणा, हेड कांस्टेबल दीपक कुंवर, कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह, एसओजी के हेड कांस्टेबल त्रिलोक सिंह एवं कुन्दन कठायत की अहम भूमिका रही।
नैनीताल पुलिस ने कहा है कि “नशा मुक्त देवभूमि” अभियान के तहत जिलेभर में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

error: Content is protected !!