बड़ी खबर: वन क्षेत्राधिकारी रूपनारायण गौतम की टीम मौके पर पहुंची, ट्रेन की चपेट में आने से नर हाथी की दर्दनाक मौत

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉

बड़ी खबर: वन क्षेत्राधिकारी रूपनारायण गौतम की टीम मौके पर पहुंची, ट्रेन की चपेट में आने से नर हाथी की दर्दनाक मौत

लालकुआं/रुद्रपुर। लालकुआं से रुद्रपुर की ओर जा रही बाघ एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक नर हाथी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा छतरपुर-हल्दी रेलवे ट्रैक पर पिलर संख्या 55/8 के पास हुआ। घटना के बाद वन विभाग और रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग और रेलवे की टीमें मौके पर पहुंच गईं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना तराई केंद्रीय वन प्रभाग के रुद्रपुर डिवीजन की टांडा रेंज क्षेत्र में हुई। ट्रेन की चपेट में आने से नर हाथी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में हाथी का एक दांत भी टूट गया, जिसे रेलवे ने अपने कब्जे में ले लिया है। बताया गया कि रेलवे द्वारा टूटे हुए दांत को वन विभाग के सुपुर्द किया जाएगा।

घटना की सूचना मिलने पर वन क्षेत्राधिकारी रूपनारायण गौतम सहित वन विभाग के कई कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। वन विभाग की टीम हाथी की मौत के कारणों और घटनाक्रम से संबंधित आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।