ईमानदारी और कर्मठता की मिसाल बने डीएम ललित मोहन रयाल सीएम धामी ने दिया सम्मान बढ़ा जिले का गौरव

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 बधाई डीएम साहब! ईमानदारी और कर्मठता की मिसाल बने ललित मोहन रयाल
जनपद के आदरणीय जिलाधिकारी Lalit Mohan Rayal को मिले सम्मान पर लोगों में खुशी की लहर है। अपने शांत स्वभाव, ईमानदार कार्यशैली और जनता के प्रति संवेदनशील रवैये के लिए पहचाने जाने वाले डीएम रयाल ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सच्ची निष्ठा और मेहनत का सम्मान जरूर मिलता है।
कहा जाता है कि कुछ अधिकारी भाषणों से नहीं, बल्कि अपने काम से पहचान बनाते हैं और जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल इसी सोच का जीवंत उदाहरण हैं। वह कम बोलते हैं, लेकिन विकास कार्यों, जनसमस्याओं के समाधान और प्रशासनिक पारदर्शिता को लेकर हमेशा गंभीर रहते हैं। यही वजह है कि आम जनता से लेकर सामाजिक संगठनों तक, हर वर्ग में उनकी कार्यशैली की सराहना होती रही है।
जनता का मानना है कि डीएम रयाल ने प्रशासन को संवेदनशील और जवाबदेह बनाने की दिशा में लगातार सकारात्मक पहल की है। उन्हें मिला यह सम्मान न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय भी है।
लोगों ने कहा कि ऐसे कर्मठ और ईमानदार अधिकारियों से ही शासन-प्रशासन में जनता का विश्वास मजबूत होता है।

error: Content is protected !!