लालकुआं बना रणभूमि: दो स्थानों पर जमकर मारपीट, सभासद पति सहित 3 पकड़े गए, माहौल गरम देखें वीडियो

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 36;
ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉

लालकुआं में बवाल: दो जगहों पर जमकर मारपीट, महिला सभासद के पति समेत 3 हिरासत में,

लालकुआं।

आज लालकुआं नगर अचानक विवाद और हिंसा का केंद्र बन गया, जब नगर पंचायत कार्यालय से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। शुरुआती कहासुनी कुछ ही देर में उग्र हो गई और मामला तहसील कार्यालय के समीप मारपीट तक जा पहुंचा। स्थिति यहीं नहीं थमी, बल्कि इसके बाद ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में भी दोनों पक्षों के बीच जमकर हाथापाई हुई।

 

जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले समझौते की कोशिश भी हुई थी, लेकिन इसके बावजूद शाम के समय दोबारा विवाद भड़क गया। इस दौरान हुई मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए भेजा गया।

घटना के बाद देर रात तक लालकुआं कोतवाली में दोनों पक्षों के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित रहे। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि पुलिस को कई बार लोगों को कोतवाली परिसर से बाहर खदेड़ना पड़ा, लेकिन भीड़ बार-बार वापस थाने में घुसती रही।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मारपीट के आरोप में वार्ड नंबर 4 की महिला सभासद के पति सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं, दोनों पक्षों के प्रतिनिधि आपसी बातचीत के जरिए राजीनामा करने के प्रयास में भी जुटे हुए हैं।

शहर में अचानक उत्पन्न हुई इस अराजक स्थिति के चलते दोनों समुदायों के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि, “शांति व्यवस्था भंग करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। दोनों पक्षों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

📸 फोटो परिचय:

मारपीट की घटना के बाद लालकुआं कोतवाली में एकत्रित दोनों पक्षों के लोग।

error: Content is protected !!