अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉
बंगाल में जो आज चुनावी परिणाम है यही परिणाम आज से 5 साल पहले भी होता लेकिन उस समय TMC के गुंडों की दाल गल गई …..बूथ कैप्चरिंग, मतदाताओं से मार पीट, EVM कब्जाने में वो पिछली बार सफल हो गए थे।
इस बार नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने स्ट्रेटिजी चेंज की और पहला लक्ष्य रखा ‘फेयर पोलिंग’
बिना डरे, बिना बूथ कैप्चरिंग के बंगाल के लोग मतदान करें और आज रिजल्ट सबके सामने है।

चाहे बिहार में लालू का दौर हो चाहे यूपी में मुलायम सिंह का दौर हो चाहे बंगाल में कम्युनिस्ट और ममता का दौर हो……ये लोग चुनावी अराजकता के बल पर चुनाव जीतते रहे…..इनकी गुंडई के कारण आम लोग वोटिंग से मुँह मोड़ लेते और ये बूथ कब्जाकर अपना काम कर ले जाते।
और इस सड़ी गली बदबूदार गुंडई अराजक व्यवस्था को ये लोग लोकतंत्र का पजामा पहनाकर मार्केटिंग करते……
अभी मोदी ने ये पायजामा उतार दिया है तो देखो सबका लोकतंत्र कैसे खतरे में आ चुका है।
बंगाल में फेयर इलेक्शन व्यवस्था के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों, चुनाव आयोग और केंद्र सरकार को साधुवाद।“मोदी-बीजेपी की ‘फेयर पोलिंग’ रणनीति का असर: पश्चिम बंगाल में बदला चुनावी खेल, नतीजों ने चौंकाया”
