हल्द्वानी एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में AHTU और हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़:देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 हल्द्वानी 👉

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में AHTU और हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

हल्द्वानी में छापेमारी कर 4 आरोपी गिरफ्तार, 6 युवतियों का रेस्क्यू; अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जनपद में अनैतिक देह व्यापार और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और हल्द्वानी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हल्द्वानी के मुखानी/तिकोनिया क्षेत्र स्थित एक स्पा सेंटर में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का खुलासा किया है।

 

पुलिस के अनुसार 11 जून 2026 की शाम स्पा सेंटरों और होटलों की चेकिंग व सत्यापन अभियान के दौरान सीओ ऑपरेशन अमित कुमार के पर्यवेक्षण में AHTU प्रभारी उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर के नेतृत्व में टीम नैनीताल रोड स्थित गुरु हरिकिशन कॉम्प्लेक्स, तिकोनिया पहुंची। यहां संचालित एमजे द लग्जरी स्पा सेंटर में पूर्व से अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने स्वतंत्र गवाहों के साथ स्पा सेंटर में छापेमारी की, जहां आपत्तिजनक गतिविधियां संचालित होती पाई गईं। मौके से पुलिस ने 16 इस्तेमाल किए गए और 4 पैकेट सील कंडोम, रिसेप्शन से 4,320 रुपये की नकदी तथा दो एंट्री रजिस्टर बरामद किए।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने स्पा सेंटर से छह युवतियों को रेस्क्यू किया, जिन्हें नियमानुसार काउंसलिंग के बाद वन स्टॉप सेंटर हल्द्वानी भेजा गया है। पुलिस ने मौके से एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि स्पा संचालक राहुल जायसवाल फरार है, जिसे मुकदमे में नामजद किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में नीरज सिंह, कार्तिकेय गुप्ता, पूनम और अतुल ठाकुर शामिल हैं। मामले में कोतवाली हल्द्वानी में अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की धारा 3/4/5/6 के तहत मुकदमा संख्या 196/2026 दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी विजय मेहता द्वारा की जा रही है।

पुलिस टीम में AHTU प्रभारी उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर, उपनिरीक्षक कृपाल सिंह, हेड कांस्टेबल प्रहलाद रावत, महिला कांस्टेबल रेनू अधिकारी और कांस्टेबल गोविंद मेहरा शामिल रहे।

error: Content is protected !!