अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉 लालकुआं नगर कांग्रेस कमेटी में नई नियुक्ति, सईद सिद्दीकी बने महामंत्री
लालकुआं। नगर कांग्रेस कमेटी लालकुआं में संगठन को मजबूत करने की दिशा में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भुवन पांडे द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ता सईद सिद्दीकी को नगर कांग्रेस कमेटी लालकुआं का महामंत्री नियुक्त किया गया है।

जारी पत्र में कहा गया है कि प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल एवं जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल की सहमति से संगठन और पार्टी हित में सईद सिद्दीकी की सक्रियता, निष्ठा और लगातार किए जा रहे कार्यों को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
नगर कांग्रेस कमेटी ने विश्वास जताया है कि सईद सिद्दीकी पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। साथ ही उनसे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण भाव से दायित्वों का निर्वहन करने की अपेक्षा की गई है।
नई जिम्मेदारी मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है और सईद सिद्दीकी को लगातार बधाइयां दी जा रही हैं।
