हल्द्वानी बेल बाबा गुरुद्वारा श्री सचखंड दरबार में श्री अर्जुन देव जी की याद में लगी छबील, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद देखें वीडियो

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 हल्द्वानी 👉 बेल बाबा गुरुद्वारा श्री सचखंड दरबार में श्री अर्जुन देव जी की याद में लगी छबील, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
हल्द्वानी। गुरुद्वारा श्री सचखंड दरबार बेल बाबा, हल्द्वानी में श्री अर्जुन देव जी की पावन स्मृति में श्रद्धा और सेवा भाव के साथ छबील एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुरुद्वारा साहिब पहुंचे और सेवा कार्य में सहभागिता की।

हल्द्वानी बेल बाबा गुरुद्वारा श्री सचखंड दरबार में श्री अर्जुन देव जी की याद में लगी छबील, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद देखें वीडियो

हल्द्वानी बेल बाबा गुरुद्वारा श्री सचखंड दरबार में श्री अर्जुन देव जी की याद में लगी छबील, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद देखें वीडियो

छबील के माध्यम से श्रद्धालुओं को ठंडा मीठा जल और प्रसाद वितरित किया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर गुरु घर में मत्था टेका और “वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
गुरुद्वारा प्रबंधन एवं सेवादारों ने बताया कि श्री अर्जुन देव जी की शिक्षाओं और मानव सेवा के संदेश को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सेवा कार्य में अपना योगदान दिया।
इस अवसर पर गुरुद्वारा परिसर में श्रद्धा, भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने गुरु साहिब से सभी के सुख-समृद्धि और कल्याण की अरदास की।