अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉
फर्जी छुट्टी की अफवाहों से रहें सावधान! 21 जुलाई को जिले के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे खुले, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
जनपद प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 21 जुलाई 2026 (मंगलवार) को जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्र नियमित रूप से खुले रहेंगे।
प्रशासन ने बताया कि विद्यालयों में अवकाश घोषित किए जाने संबंधी कोई भी आदेश जारी नहीं किया गया है। सोशल मीडिया पर छुट्टी को लेकर प्रसारित किए जा रहे संदेश पूरी तरह भ्रामक हैं।
प्रशासन ने आमजन, अभिभावकों और विद्यालय प्रबंधन से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक आदेशों पर ही भरोसा करें और किसी भी अपुष्ट या फर्जी सूचना को साझा न करें।
साथ ही प्रशासन ने चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से छुट्टी संबंधी झूठी अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अभिभावकों से बच्चों को निर्धारित समय पर विद्यालय भेजने का आग्रह किया गया है।
