एसएसपी अजय गणपति की सख्ती का बड़ा असर: 34 लाख की ज्वैलरी चोरी का खुलासा, 3 शातिर चोर गिरफ्तार; शत-प्रतिशत माल बरामद देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 रुद्रपुर 👉 बाजपुर 👉 एसएसपी अजय गणपति की सख्ती का बड़ा असर: 34 लाख की ज्वैलरी चोरी का खुलासा, 3 शातिर चोर गिरफ्तार; शत-प्रतिशत माल बरामद
रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के कुशल निर्देशन में बाजपुर पुलिस ने 34 लाख रुपये की ज्वैलरी चोरी का शत-प्रतिशत खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गए 82.74 ग्राम सोने के आभूषण, 10.666 किलोग्राम चांदी के आभूषण, ₹39,500 नकद तथा वारदात में प्रयुक्त ऑटो बरामद किया है। बरामद माल की कुल कीमत लगभग 34 लाख रुपये आंकी गई है।

 

पुलिस के अनुसार 9 जुलाई 2026 को बाजपुर निवासी ओमकार वर्मा ने कोतवाली बाजपुर में तहरीर देकर बताया कि 8 जुलाई की रात अज्ञात चोर उनकी ओम ज्वैलर्स दुकान का शटर व ताला तोड़कर करीब दो लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण, सीसीटीवी का एनवीआर और टीवी चोरी कर ले गए। इस संबंध में कोतवाली बाजपुर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अजय गणपति ने तत्काल विशेष टीमों का गठन कर शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक काशीपुर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक नरेश चौहान के नेतृत्व में गठित टीम ने 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, मैनुअल सर्विलांस, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की पहचान की।
19/20 जुलाई की रात पुलिस ने किशनपुर-मौलागढ़ बॉर्डर से तीनों आरोपियों को घटना में प्रयुक्त ऑटो संख्या UK18TA-2192 सहित गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने दुकान के सीसीटीवी कैमरों के तार काटकर शटर का ताला तोड़कर चोरी करना स्वीकार किया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोत्तरी भी की गई।
गिरफ्तार आरोपी
आजम पुत्र शकील अहमद, निवासी आदर्श नगर, काशीपुर (हाल निवासी नरपत नगर, स्वार, रामपुर)
इस्लाम पुत्र सफी अहमद, निवासी नरपत नगर, थाना स्वार, रामपुर
करमरूद्दीन पुत्र सफी अहमद, निवासी नरपत नगर, थाना स्वार, रामपुर
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि मुख्य आरोपी आजम के खिलाफ बाजपुर थाने में चोरी और गैंगस्टर एक्ट समेत कई आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
एसएसपी अजय गणपति ने इस शानदार सफलता पर पुलिस टीम की सराहना करते हुए ₹5,000 के नकद पुरस्कार की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि जनपद में चोरी, लूट और संगठित अपराध करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। आधुनिक तकनीक, सीसीटीवी विश्लेषण और प्रभावी पुलिसिंग के माध्यम से हर अपराध का खुलासा कर अपराधियों को कानून के कठघरे तक पहुंचाया जाएगा। आमजन की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

error: Content is protected !!