अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 भीमताल में सड़क सुरक्षा माह के तहत टैक्सी चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित
भीमताल।
सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) के निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक 02 फरवरी 2026 को टैक्सी मैक्सी यूनियन, भीमताल में एक स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वास्थ्य टीम द्वारा टैक्सी एवं मैक्सी चालकों का रक्तचाप (बीपी) और नेत्र परीक्षण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान वाहन स्वामियों व चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों, सुरक्षित ड्राइविंग और स्वास्थ्य के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। शिविर में लगभग 100 लोगों ने प्रतिभाग किया, जिनमें ग्राफिक एरा इंस्टिट्यूट के चालक भी शामिल रहे।
इस अवसर पर पवन कुमार (परिवहन कर अधिकारी), राजेश कुमार (कोतवाल, भीमताल), टीआई शिवराज सिंह, चंदन सुप्याल (सहायक परिवहन निरीक्षक), विनय कुमार, गीता कांडपाल (परिवहन आरक्षी) सहित चालक विनोद कुमार उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा माह के तहत ऐसे कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे, ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और चालकों का स्वास्थ्य बेहतर बना रहे।







