कैंची धाम पहुंचे विशाल मिश्रा, धामी सरकार और पुलिस व्यवस्था की तारीफ

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉
कैंची धाम पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक विशाल मिश्रा, बाबा नीम करौली के दर्शन कर लिया आशीर्वाद; उत्तराखंड सरकार व पुलिस व्यवस्था की सराहना

नैनीताल। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में सुप्रसिद्ध गायक विशाल मिश्रा ने पहुंचकर बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने धाम की आध्यात्मिक ऊर्जा और प्राकृतिक सुंदरता की सराहना करते हुए उत्तराखंड सरकार और पुलिस की व्यवस्थाओं की भी प्रशंसा की।


धाम पहुंचने पर गायक ने नीम करौली बाबा के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने बताया कि जनपद नैनीताल स्थित कैंची धाम तक पहुंचने में उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा या यातायात समस्या का सामना नहीं करना पड़ा।
विशाल मिश्रा ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी के कुशल निर्देशन में उत्तराखंड सरकार द्वारा श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं। साथ ही उन्होंने उत्तराखंड पुलिस की कार्यप्रणाली की भी सराहना करते हुए कहा कि पुलिस कर्मियों का अनुशासित और सहयोगात्मक व्यवहार देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण प्रदान करता है।
इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद पुलिस कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए अपने लोकप्रिय गीत “संदेशे आते हैं, हमें तड़पाते हैं…” की कुछ पंक्तियां गाकर माहौल को भावुक और उत्साहपूर्ण बना दिया।
अपने अनुभव साझा करते हुए गायक विशाल मिश्रा ने सभी श्रद्धालुओं और पर्यटकों से कैंची धाम आकर बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नैनीताल की वादियों की प्राकृतिक सुंदरता,

 

error: Content is protected !!