एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी का ‘सुपर कमांड’: 5 घंटे में 50+ CCTV खंगालकर दिल्ली में ट्रेस हुई लापता बालिका, नैनीताल पुलिस ने रचा रिकॉर्ड

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉 हल्दुचौड़ं 👉 🔴
5 घंटे में दिल्ली में ट्रेस हुई लापता छात्रा, पुलिस की मुस्तैदी से सुरक्षित बरामदगी की तैयारी
लालकुआं | रिपोर्ट
मोटाहल्दू क्षेत्र से स्कूल से घर लौटते समय लापता हुई कक्षा 10 की छात्रा को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 5 घंटे में दिल्ली में ट्रेस कर लिया। इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस की सतर्कता और तकनीकी विश्लेषण निर्णायक साबित हुआ।


परिजनों द्वारा छात्रा के लापता होने पर अनहोनी की आशंका जताई गई, जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एसओजी और लालकुआं पुलिस को अलर्ट कर दिया। निर्देश मिलते ही पुलिस की विभिन्न टीमों ने संयुक्त रूप से सघन अभियान शुरू किया।
जांच के दौरान पुलिस ने क्षेत्र में लगे 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और हर संभावित सुराग को खंगालते हुए तेजी से कार्रवाई आगे बढ़ाई। तकनीकी और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर छात्रा की लोकेशन दिल्ली के पड़पड़गंज क्षेत्र में ट्रेस की गई।
लोकेशन मिलने के बाद एसएसपी के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम को तत्काल दिल्ली रवाना कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार छात्रा पूरी तरह सुरक्षित है और उसे सकुशल वापस लाकर वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
इस पूरे अभियान में एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित सैनी, प्रभारी निरीक्षक लालकुआं बृजमोहन राणा, एसओजी इंचार्ज राजेश जोशी, हल्दुचौड़ चौकी इंचार्ज शंकर नयाल, डॉग स्क्वॉड और टेक्निकल सेल की टीम ने अहम भूमिका निभाई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि छात्रा की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता थी और पुलिस टीम ने पेशेवर तरीके से कार्य करते हुए कम समय में सफलता हासिल की है। फिलहाल पुलिस टीम छात्रा को बरामद कर सकुशल वापस लाने के लिए दिल्ली पहुंच चुकी है।

 

error: Content is protected !!