अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉 🚆 इज्जतनगर मंडल में रेल सुविधाओं का गहन निरीक्षण, विकास कार्यों में तेजी के निर्देश
बरेली, 2 मई 2025। पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक श्री विनोद कुमार शुक्ल ने इज्जतनगर मंडल के दो दिवसीय दौरे के दौरान रेल व्यवस्थाओं का व्यापक निरीक्षण कर अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने रेल यात्रियों की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैक की गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया।

brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 47;

brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 44;
दौरे के पहले दिन उन्होंने इज्जतनगर–काठगोदाम रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया, जबकि दूसरे दिन रामनगर–काशीपुर–लालकुआं रेलखंड का निरीक्षण अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री मनोज कुमार एवं संबंधित शाखाधिकारियों के साथ किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेलपथ के रख-रखाव, साफ-सफाई, ट्रेनों की राइडिंग क्वालिटी, सिग्नल व्यवस्था, कॉशन ऑर्डर तथा समपार फाटकों की स्थिति का बारीकी से परीक्षण किया।
अपर महाप्रबंधक ने विभिन्न रेलवे स्टेशनों का भी निरीक्षण कर वहां उपलब्ध यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्टेशन परिसरों की साफ-सफाई, सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
विशेष रूप से उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत काठगोदाम, काशीपुर और लालकुआं रेलवे स्टेशनों पर चल रहे आधुनिकीकरण एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि रेलवे की प्राथमिकता सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना है। इसके लिए ट्रैक मेंटेनेंस, सिग्नल सिस्टम और यात्री सुविधाओं में निरंतर सुधार जरूरी है।
निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने अपर महाप्रबंधक को भरोसा दिलाया कि सभी कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।
