एसएसपी अजय गणपति का प्रहार: सीओ बाजपुर के द्वारा गदरपुर में नकली नोटों का करोड़ों का खेल बेनकाब: पकड़ा जखीरा:देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 उधम सिंहनगर 👉 रुद्रपुर 👉गदरपुर 👉
एसएसपी अजय गणपति और सीओ बाजपुर की बड़ी कार्रवाई: गदरपुर में नकली नोटों के करोड़ों के खेल का भंडाफोड़, “ऊपर असली-नीचे नकली” गैंग के दो शातिर गिरफ्तार
“ऑपरेशन प्रहार” में ऊधमसिंहनगर पुलिस का बड़ा एक्शन — 4 करोड़ 54 लाख के असली और नकली नोट बरामद, अपराधियों में मचा हड़कंप


गदरपुर। माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड श्री पुष्कर सिंह धामी के “अपराध मुक्त उत्तराखंड” संकल्प को धरातल पर उतारते हुए एसएसपी ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत गदरपुर पुलिस ने नकली नोटों के बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने करोड़ों रुपये के असली और नकली नोटों से भरा बैग बरामद करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

क्षेत्राधिकारी बाजपुर श्री अखिलेश कुमार

 

 


पुलिस कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अपराध/काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण तथा SHO गदरपुर भूपेन्द्र सिंह बृजवाल के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सैफ्टा फार्म रोड पंचपुरी गूलरभोज स्थित एक खोखे में कुछ लोग भारी मात्रा में संदिग्ध नोटों के साथ मौजूद हैं। सूचना पर तत्काल दबिश दी गई और मौके से दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया।
तलाशी के दौरान पुलिस ने लगभग 4 करोड़ 54 लाख रुपये के असली एवं नकली नोट बरामद किए। जांच में सामने आया कि कई गड्डियों में ऊपर भारतीय रिजर्व बैंक के असली 500 रुपये के नोट लगाए गए थे, जबकि नीचे “Children Bank of India” अंकित नकली नोट रखे गए थे, ताकि आम लोगों को आसानी से ठगा जा सके।
पुलिस के अनुसार बरामदगी में 500-500 रुपये के नकली नोटों की 157 गड्डियां, कई मिश्रित गड्डियां तथा ऊपर असली और नीचे नकली नोटों वाली गड्डियां शामिल हैं। मामले में कोतवाली गदरपुर में मु0 FIR संख्या 141/2026 धारा 179/180/3(5) BNS के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुनतियाज पुत्र साहिद निवासी बाजपुर और मनोज कुमार पुत्र दूधनाथ निवासी गूलरभोज गदरपुर के रूप में हुई है। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों, नकली नोटों की सप्लाई चेन और संभावित नेटवर्क की जांच में जुट गई है।
एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट कहा कि जनपद में आर्थिक अपराध, नकली नोट, नशा और संगठित अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ऊधमसिंहनगर पुलिस पूरी सतर्कता और पेशेवर दक्षता के साथ अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।

error: Content is protected !!