संघर्ष की मिसाल मोहन पाठक को मिला सम्मान, राज्य खेल परिषद के उपाध्यक्ष बनने पर उत्तराखंड जागरण परिवार की और से बधाई

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 हल्द्वानी 👉

हल्द्वानी/देहरादून। उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष का बिगुल फूंकने वाले वरिष्ठ आंदोलनकारी मोहन पाठक को उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य स्तरीय खेल परिषद का उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर प्रदेशभर में खुशी की लहर है। उनके समर्थकों, राज्य आंदोलनकारियों और सामाजिक संगठनों ने इस नियुक्ति का स्वागत करते हुए इसे वर्षों के संघर्ष, त्याग और समर्पण का सम्मान बताया है।
मोहन पाठक उन चुनिंदा आंदोलनकारियों में रहे हैं जिन्होंने उत्तराखंड राज्य की मांग और युवाओं के रोजगार के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष किया। राज्य आंदोलन के दौरान उन्होंने कई आंदोलनों का नेतृत्व किया और संसद भवन तक अपनी आवाज पहुंचाकर उत्तराखंड के हक की लड़ाई को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाया।
उनकी नियुक्ति पर शुभकामनाएं देते हुए लोगों ने कहा कि यह केवल एक व्यक्ति का सम्मान नहीं, बल्कि उन सभी राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष की जीत है जिन्होंने उत्तराखंड निर्माण के लिए अपना योगदान दिया। मोहन पाठक का सरल, संघर्षशील और जनसरोकारों से जुड़ा व्यक्तित्व उन्हें जनता के बीच विशेष पहचान दिलाता है।
समर्थकों का कहना है कि मोहन पाठक अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे तथा खेल और युवा कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे। उनकी नियुक्ति से राज्य के खिलाड़ियों और युवाओं को भी नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलेगी।
उत्तराखंड जागरण परिवार की ओर से मोहन पाठक को राज्य स्तरीय खेल परिषद के उपाध्यक्ष बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं। 🌹🙏

error: Content is protected !!