हिंदूवादी नेता कमल मुनि जोशी को मिली जान से मारने की धमकी, एफआईआर दर्ज; पत्रकार अजय अनेजा, दिनेश भारद्वाज समेत हिंदू समाज ने उठाई कड़ी कार्रवाई की मांग: देखें उत्तराखंड जागरण से खास बात इंटरव्यू

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 44;
ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉 हल्द्वानी 👉
हिंदूवादी नेता कमल मुनि जोशी को मिली जान से मारने की धमकी, एफआईआर दर्ज; पत्रकार अजय अनेजा, दिनेश भारद्वाज समेत हिंदू समाज ने उठाई कड़ी कार्रवाई की मांग
हल्द्वानी/लालकुआं। लव जिहाद, लैंड जिहाद और थूक जिहाद जैसे मुद्दों को लेकर लगातार मुखर रहने वाले हिंदूवादी नेता कमल मुनि जोशी को अंतरराष्ट्रीय नंबरों से जान से मारने की धमकी मिलने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। कमल मुनि जोशी की तहरीर पर कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं लालकुआं से पहुंचे हिंदू समाज के लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 जून 2026 को सुबह करीब 8:03 बजे अंतरराष्ट्रीय नंबर +966560815834 से कमल मुनि जोशी के मोबाइल पर कॉल आई। आरोप है कि कॉल करने वाले व्यक्ति ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद सुबह करीब 8:41 बजे एक अन्य कॉल भी आई, जिसमें गाली-गलौज करते हुए हत्या की धमकी देने के साथ उनके निवास की रेकी किए जाने की बात कही गई।
कमल मुनि जोशी ने अपनी तहरीर में कहा है कि लव जिहाद, लैंड जिहाद और थूक जिहाद के खिलाफ उनके द्वारा चलाए जा रहे अभियान के कारण उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने संबंधित कॉल रिकॉर्डिंग भी पुलिस को उपलब्ध कराई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफआईआर संख्या 0189/2026 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 351(3) एवं 352 के तहत मुकदमा कायम कर जांच शुरू कर दी है।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 44

 


घटना की जानकारी मिलते ही लालकुआं से हिंदूवादी नेता मनोज गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार हिंदूवादी नेता अजय अनेजा, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं हिंदूवादी नेता दिनेश भारद्वाज, हिंदूवादी नेता भवानी शंकर तिवारी, अनिल राठौड़, हिंदूवादी नेता सुभाष नागर व लक्ष्मी कांत , नितेश शर्मा, मन्नू गोस्वामी, पिंकू चंदरा, शुभम सिंह, कृष्ण कुमार, विकास गुप्ता,हिंदू कार्यकर्ता एवं अन्य हिंदू संगठनों के पदाधिकारी कमल मुनि जोशी के आवास पहुंचे और उन्हें अपना समर्थन दिया।
इस दौरान सभी ने कहा कि हिंदू समाज और सनातन संस्कृति से जुड़े विषयों पर आवाज उठाने वाले हिंदूवादी नेता को धमकी देना बेहद गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन किसी को धमकी देकर चुप कराने का प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मनोज गुप्ता, पत्रकार अजय अनेजा, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं हिंदूवादी नेता दिनेश भारद्वाज, भवानी शंकर तिवारी, अनिल राठौड़ तथा समस्त हिंदू कार्यकर्ताओं ने मीडिया के माध्यम से प्रशासन से मांग की कि धमकी देने वाले व्यक्तियों की तत्काल पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए तथा कमल मुनि जोशी को सुरक्षा प्रदान की जाए।
हिंदू समाज के प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापक जनआंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज किसी भी प्रकार की धमकी और दबाव के आगे झुकने वाला नहीं है तथा दोषियों को कानून के दायरे में लाकर कड़ी सजा दिलाने तक संघर्ष जारी रहेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और धमकी देने वाले नंबरों की तकनीकी पड़ताल की जा रही है।

error: Content is protected !!