बिंदुखत्ता चोकी प्रभारी गौरव जोशी की टीम का बड़ा एक्शन: रसगुल्ले के डिब्बे में छिपाकर लाई जा रही 7.35 ग्राम स्मैक बरामद, तस्कर गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉 बिन्दुखत्ता 👉
उपनिरीक्षक गौरव जोशी की टीम का बड़ा एक्शन: रसगुल्ले के डिब्बे में छिपाकर लाई जा रही 7.35 ग्राम स्मैक बरामद, तस्कर गिरफ्तार
लालकुआं/बिंदुखत्ता। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डा. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत बिंदुखत्ता चौकी पुलिस को नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। उपनिरीक्षक एवं चौकी प्रभारी बिंदुखत्ता गौरव जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 7.35 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसे रसगुल्ले के प्लास्टिक डिब्बे में छिपाकर रखा गया था।
पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल तथा क्षेत्राधिकारी लालकुआं अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक लालकुआं बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की गई।
दिनांक 8 जून 2026 को चौकी बिंदुखत्ता पुलिस टीम गश्त एवं शांति व्यवस्था ड्यूटी पर थी। इसी दौरान गांधीनगर प्रथम से टूटी पुलिया जाने वाले मार्ग पर हरिशंकर बोरा उर्फ गुड्डू पुत्र शेर सिंह बोरा निवासी गांधीनगर प्रथम, बिंदुखत्ता को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद रसगुल्ले के प्लास्टिक डिब्बे से एक पारदर्शी पन्नी में रखी 7.35 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्मैक को सुंदर नामक व्यक्ति से 3500 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से खरीदकर आसपास के युवाओं को बेचता था। पुलिस ने सुंदर नामक व्यक्ति के विरुद्ध भी धारा 29 सहपठित धारा 08/21 एनडीपीएस अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस मामले में थाना लालकुआं में एफआईआर संख्या 86/26, धारा 08/21/29 एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जाएगा।
पुलिस टीम में शामिल रहे:
उपनिरीक्षक गौरव जोशी, चौकी प्रभारी बिंदुखत्ता
कांस्टेबल वीरेन्द्र सिंह
कांस्टेबल दयाल नाथ
कांस्टेबल आनंदपुरी
कांस्टेबल खीम सिंह
नशे के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।

error: Content is protected !!