SSP अजय गणपति का अवैध खनन पर बड़ा प्रहार, बाजपुर सर्किल में पुलिस-PAC और अर्द्धसैनिक बलों का मेगा चेकिंग अभियान: देखें वीडियो

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 रुद्रपुर 👉 उधम सिंह नगर 👉 बाजपुर 👉
SSP अजय गणपति का अवैध खनन पर बड़ा प्रहार, बाजपुर सर्किल में पुलिस-PAC और अर्द्धसैनिक बलों का मेगा चेकिंग अभियान
बाजपुर/ऊधमसिंह नगर। जनपद में अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में बाजपुर सर्किल क्षेत्र में पुलिस, पीएसी एवं अर्द्धसैनिक बलों द्वारा व्यापक चेकिंग एवं सर्च अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान खनन क्षेत्रों, घाटों, जंगलों और मुख्य मार्गों पर विशेष निगरानी रखी गई, जिससे खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया।
माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के अपराधमुक्त एवं भयमुक्त उत्तराखण्ड के संकल्प को साकार करने के लिए जनपद पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर बाजपुर, गदरपुर और केलाखेड़ा थाना क्षेत्रों में संयुक्त अभियान चलाया गया।

SSP अजय गणपति का अवैध खनन पर बड़ा प्रहार, बाजपुर सर्किल में पुलिस-PAC और अर्द्धसैनिक बलों का मेगा चेकिंग अभियान: देखें वीडियो
अभियान के तहत बाजपुर पुलिस द्वारा गौ घाट, प्रधान घाट, बाजार घाट सहित अन्य संभावित खनन क्षेत्रों में सघन चेकिंग की गई। वहीं गदरपुर पुलिस ने गूलरभोज एवं मोहाली जंगल क्षेत्र में विशेष निगरानी अभियान चलाकर संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी। केलाखेड़ा पुलिस ने मुख्य मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में बैरियर लगाकर वाहनों की जांच की तथा लगातार गश्त की।
पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों की संयुक्त टीमों ने खनन क्षेत्रों में पैदल गश्त भी की। इस दौरान खनन सामग्री से भरे ट्रकों, डंपरों एवं अन्य वाहनों की रॉयल्टी, परिवहन प्रपत्रों तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की गई।


चेकिंग के दौरान चौकी सुल्तानपुर पट्टी क्षेत्र में लगभग 40 से 45 वाहनों की जांच की गई, जबकि बन्नाखेड़ा चौकी क्षेत्र में 25 वाहनों को चेक किया गया। जांच में किसी भी वाहन में अवैध उपखनिज नहीं पाया गया तथा सभी वाहनों के पास वैध रॉयल्टी एवं आवश्यक दस्तावेज मौजूद मिले।

SSP अजय गणपति का अवैध खनन पर बड़ा प्रहार, बाजपुर सर्किल में पुलिस-PAC और अर्द्धसैनिक बलों का मेगा चेकिंग अभियान: देखें वीडियो SSP अजय गणपति का अवैध खनन पर बड़ा प्रहार, बाजपुर सर्किल में पुलिस-PAC और अर्द्धसैनिक बलों का मेगा चेकिंग अभियान: देखें वीडियो SSP अजय गणपति का अवैध खनन पर बड़ा प्रहार, बाजपुर सर्किल में पुलिस-PAC और अर्द्धसैनिक बलों का मेगा चेकिंग अभियान: देखें वीडियो SSP अजय गणपति का अवैध खनन पर बड़ा प्रहार, बाजपुर सर्किल में पुलिस-PAC और अर्द्धसैनिक बलों का मेगा चेकिंग अभियान: देखें वीडियो
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अवैध खनन, ओवरलोडिंग अथवा खनन नियमों के उल्लंघन में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कठोरतम वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जनपद में अवैध खनन के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार और अधिक सख्ती के साथ जारी रहेगा तथा कानून का उल्लंघन करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं