कोतवाली नानकमत्ता पुलिस की बड़ी कार्रवाई, SSP अजय गणपति के नेतृत्व में 7.5 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 उधम सिंह नगर 👉 रुद्रपुर 👉 नानकमत्ता 👉🚨 कोतवाली नानकमत्ता पुलिस की बड़ी कार्रवाई, SSP अजय गणपति के नेतृत्व में 7.5 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार 🚨

नानकमत्ता/ऊधमसिंहनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नानकमत्ता पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने एक कार से 24.84 ग्राम स्मैक/हेरोइन बरामद करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 7.5 लाख रुपये बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार कोतवाली नानकमत्ता पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान एक संदिग्ध कार को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन से 24.84 ग्राम स्मैक/हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा तस्करी में प्रयुक्त कार को भी सीज कर दिया।

एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर जनपद भर में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नानकमत्ता पुलिस की यह कार्रवाई नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के लिए कड़ा संदेश मानी जा रही है।

एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। जनपद पुलिस नशे के अवैध कारोबार पर लगातार प्रहार कर रही है और आगे भी ऐसे अभियानों को और तेज किया जाएगा।

“नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस” की नीति पर काम कर रही ऊधमसिंहनगर पुलिस की इस कार्रवाई से नशा तस्करों में हड़कंप मचा हुआ हैं

error: Content is protected !!