अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉 बिन्दुखत्ता 👉
कांग्रेसी नेता राजेंद्र खनवाल की अध्यक्षता में श्रीलंका टॉपू में बैठक, बुजुर्ग महिलाओं व दिव्यांगजनों का सम्मान; बरसात पूर्व व्यवस्थाओं पर हुआ मंथन
श्रीलंका टॉपू। कांग्रेसी नेता राजेंद्र खनवाल की अध्यक्षता में आयोजित एक बैठक में क्षेत्र की बुजुर्ग महिलाओं एवं दिव्यांगजनों को सम्मानित किया गया। बैठक में ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए बरसात से पूर्व क्षेत्र की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान भूकटाव, विद्युत व्यवस्था, सड़क एवं आवागमन की समस्याओं सहित अन्य जनसरोकार के मुद्दों पर विस्तृत संवाद हुआ। ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए समय रहते आवश्यक कार्यवाही की मांग की।
कांग्रेसी नेता राजेंद्र खनवाल ने कहा कि बरसात के मौसम को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा एवं बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जाना आवश्यक है। उन्होंने आश्वासन दिया कि ग्रामीणों की समस्याओं को संबंधित विभागों एवं प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।
बैठक में तिलक मेहरा, रोकेन्द्र (राकेश) मेहरा, ललित परिहार, प्रमोद परिहार, कमल दत्त परिहार, मोहन दत्त पांडे, किशन चंद्र पांडे, नेत्र सिंह कोंगा, बाबूराम शाह, नीरज जी, धर्मानंद देसवाल सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।
महिला प्रतिनिधियों में गीता चंदा मेहरा, मीना प्रेम देवी, गीता चंद्रा मेहरा एवं गीता मोहरी देवी प्रमुख रूप से शामिल रहीं।
बैठक के अंत में क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के समाधान तथा बरसात के दौरान संभावित कठिनाइयों से निपटने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया गया।
