अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं
मां अवंतिका कुंज देवी मंदिर में 2100 दीपों से जगमगाया आस्था का आंगन, जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र
2100 दीपों की दिव्य रोशनी में भक्तिमय हुआ मंदिर परिसर, संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
मां अवंतिका कुंज देवी मंदिर परिसर में आयोजित भव्य धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पूरा क्षेत्र “जय श्री राम” और “बाबा नीब करौरी महाराज की जय” के जयघोषों से गूंज उठा। संध्या होते ही मंदिर परिसर में संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति रस का आनंद लिया।
भजनों और हनुमान चालीसा के मधुर स्वरों से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। श्रद्धालु घंटों तक भक्ति में लीन रहे। आयोजन का मुख्य आकर्षण उस समय देखने को मिला, जब मंदिर परिसर में एक साथ 2100 दीप प्रज्वलित किए गए। हजारों दीपों की सुनहरी रोशनी से मां अवंतिका कुंज देवी मंदिर परिसर दिव्य आभा से जगमगा उठा।

brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 46;

brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 46;

brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 46;
दीपों की कतारों से सजा मंदिर परिसर अद्भुत और मनमोहक दृश्य प्रस्तुत कर रहा था। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो देवभूमि में स्वयं दिव्यता का प्रकाश उतर आया हो। दीपों की चमक और श्रद्धालुओं की आस्था ने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक आलोक से भर दिया।
श्रद्धालुओं ने बाबा नीब करौरी महाराज और संकटमोचन हनुमान जी के चरणों में शीश नवाकर सुख, समृद्धि और लोक कल्याण की कामना की। देर रात तक मंदिर परिसर में भक्ति, आराधना और उत्साह का माहौल बना रहा।
इस अवसर पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मण खाती, महामंत्री भुवन पांडे, प्रधान पुजारी पंडित चंद्रशेखर जोशी, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, टांडा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रूप नारायण गौतम, भाजपा मंडल महामंत्री बॉबी सम्मल, सेंचुरी पेपर मिल के वरिष्ठ अधिकारी भरत पांडे, वरिष्ठ पत्रकार रमाकांत पंत, वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव शर्मा, भाजपा नेता हरीश नैनवाल, वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस क्लब अध्यक्ष बीसी भट्ट, दीप लोहानी, उत्तराखंड जागरण के संपादक अजय अनेजा, पत्रकार मुकुल आर्य, पत्रकार ओ पी अग्निहोत्री पत्रकार विनोद भट्ट चंद्रकला खाती गीता भट्ट सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक एवं महिलाएं उपस्थित रहे
