अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 हल्द्वानी 👉 नैनीताल 👉 कैंची धाम 👉
आईजी निवेदिता कुकरेती, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत और डीएम ललित मोहन रयाल की निगरानी में कैंची धाम में उमड़ा आस्था का महासैलाब, डेढ़ लाख तक श्रद्धालुओं ने किए बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन
हल्द्वानी। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को आस्था का महासैलाब उमड़ पड़ा। बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन के लिए देश-विदेश से पहुंचे करीब एक से डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर मत्था टेका और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। सुबह 5 बजे से शुरू हुई दर्शन व्यवस्था देर शाम तक जारी रही, वहीं शाम की आरती में भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।
कैंची धाम मेले की व्यवस्थाओं को लेकर कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल, आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती और एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस बार पुलिस और प्रशासन की तैयारियों की श्रद्धालुओं ने जमकर सराहना की। शटल सेवा के बेहतर संचालन से दूर-दराज से आने वाले भक्तों को काफी सुविधा मिली। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल पूरे मेला क्षेत्र में मुस्तैद रहा।
कैंची धाम मंदिर के पुजारी नवीन चंद्र जोशी ने बाबा नीम करौली महाराज की महिमा और अपने अनुभव श्रद्धालुओं के साथ साझा किए। मंदिर परिसर में सुंदरकांड और हनुमान चालीसा के पाठ से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह जलपान की व्यवस्था की गई। मंदिर परिसर में भक्तों को मालपुए का प्रसाद वितरित किया गया। प्रशासन की बेहतर व्यवस्थाओं के बीच कैंची धाम स्थापना दिवस शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
बाइट:
दीपक रावत, कुमाऊं आयुक्त
निवेदिता कुकरेती, आईजी कुमाऊं
