अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 हल्द्वानी 👉 नैनीताल 👉 आरटीओ गुरदेव सिंह की निगरानी में कैंची धाम महोत्सव 2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं के लिए 814 वाहनों से चलेगी शटल सेवा
हल्द्वानी। श्री कैंची धाम महोत्सव 2026 में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए परिवहन विभाग ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। आरटीओ हल्द्वानी गुरदेव सिंह के निर्देशन में श्रद्धालुओं के सुगम और सुरक्षित आवागमन के लिए विभिन्न मार्गों पर शटल सेवा के तहत कुल 814 वाहनों की व्यवस्था की गई है। इसमें 284 बसें और 530 टैक्सी/मैक्सी वाहन शामिल हैं।
परिवहन विभाग का उद्देश्य है कि कैंची धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को यातायात जाम और पार्किंग की समस्या से राहत मिले तथा उन्हें निर्धारित रूटों से सुरक्षित एवं सुविधाजनक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।
हल्द्वानी-काठगोदाम से कैंची धाम के लिए सबसे बड़ी व्यवस्था
आरटीओ गुरदेव सिंह ने बताया कि हल्द्वानी और काठगोदाम से कैंची धाम रूट पर केमू (KMOU) की 105 बसें, परिवहन निगम (रोडवेज) की 25 बसें और 50 टैक्सी/मैक्सी वाहन संचालित किए जाएंगे। इसके अलावा परिवहन निगम की 55 बसें नैनीताल रूट पर भी संचालित रहेंगी।
अन्य रूटों पर भी श्रद्धालुओं के लिए रहेगी पर्याप्त सुविधा
नैनीताल/तल्लीताल से कैंची धाम:
केमू बसें – 20
टैक्सी/मैक्सी वाहन – 30
सेनेटोरियम/भवाली से कैंची धाम:
केमू बसें – 24
टैक्सी/मैक्सी वाहन – 150
भीमताल से कैंची धाम:
केमू बसें – 21
ग्राफिक एरा बसें – 30
टैक्सी/मैक्सी वाहन – 100
खैरना से कैंची धाम:
केमू बसें – 4
टैक्सी/मैक्सी वाहन – 200
कुल वाहन व्यवस्था
कुल बस सेवा – 284
कुल टैक्सी/मैक्सी वाहन – 530
कुल संचालित वाहन – 814
आरटीओ गुरदेव सिंह ने बताया कि कैंची धाम महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए परिवहन व्यवस्था को पूरी तरह व्यवस्थित किया गया है। सभी रूटों पर पर्याप्त संख्या में वाहनों की तैनाती की गई है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
परिवहन विभाग, पुलिस और प्रशासन के समन्वय से कैंची धाम महोत्सव को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है।
आरटीओ गुरदेव सिंह की निगरानी में कैंची धाम महोत्सव 2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं के लिए 814 वाहनों से चलेगी शटल सेवा
