हल्दुचौड़ं में ओवरलोड पर पुलिस का शिकंजा, चौकी प्रभारी अर्जुन गिरी ने सीज किए 3 भारी वाहन

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉 हल्दुचौड़ं 👉हल्दूचौड़ में ओवरलोड पर पुलिस का शिकंजा, चौकी प्रभारी अर्जुन गिरी ने सीज किए 3 भारी वाहन

हल्दूचौड़। यातायात नियमों की अनदेखी कर ओवरलोड वाहन दौड़ाने वालों के खिलाफ हल्दूचौड़ पुलिस ने सख्त अभियान शुरू कर दिया है। चौकी प्रभारी अर्जुन गिरी के नेतृत्व में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान क्षमता से अधिक भार ले जा रहे तीन ट्रकों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज कर दिया गया।


जानकारी के अनुसार, दिनांक 25 जून 2026 को चौकी हल्दूचौड़, कोतवाली लालकुआं पुलिस टीम ने क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान तीन ट्रकों में निर्धारित क्षमता से अधिक वजन पाया गया, जिस पर पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई करते हुए सभी तीनों ट्रकों को सीज कर दिया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ओवरलोडिंग के कारण सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ता है और ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी अर्जुन गिरी के साथ कांस्टेबल गुरमेज एवं अन्य पुलिस टीम मौजूद रही।

error: Content is protected !!