आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती की निगरानी और SSP नैनीताल के निर्देश पर बड़ी सफलता, 45 मुकदमों वाले पिद्दा को साथी समेत पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे:देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉 हल्दुचौड़ं 👉

आईजी कुमाऊं और SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी की सख्ती का असर: लालकुआं पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर पिद्दा को दबोचा, 7 दुकानों की चोरी का खुलासा

लालकुआं, काठगोदाम और मुखानी की 7 दुकानों में हुई चोरी का खुलासा, ₹2.28 लाख की नकदी, चोरी की बाइक और मोबाइल बरामद
एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, सीओ अमित कुमार और प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की कार्रवाई

लालकुआं। नैनीताल पुलिस ने बंद दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के कुशल निर्देशन एवं आईजी कुमाऊं के मार्गदर्शन में लालकुआं पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर प्रमोद कुमार आर्या उर्फ पिद्दा और उसके साथी राजू बहादुर को गिरफ्तार कर सात चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है।

पुलिस के अनुसार लालकुआं क्षेत्र में 24 मई, 9 जून और 15 जून 2026 को देर रात बंद दुकानों के ताले तोड़कर नकदी चोरी की घटनाएं सामने आई थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने एसपी हल्द्वानी को तत्काल खुलासा करने के निर्देश दिए थे।
एसपी हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल, सीओ हल्द्वानी/लालकुआं श्री अमित कुमार तथा कोतवाली प्रभारी लालकुआं श्री बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने और मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने के बाद 26 जून 2026 को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
सात चोरी की घटनाओं का खुलासा
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने लालकुआं की चार, मुखानी की दो और काठगोदाम की एक चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने कुल ₹2,28,200 रुपये की चोरी की नकदी, चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UK04L-3095 तथा चोरी के पैसों से खरीदा गया वीवो मोबाइल फोन बरामद किया है।
गिरफ्तार आरोपी
प्रमोद कुमार आर्या उर्फ पिद्दा पुत्र स्व. बची राम, निवासी दीना डी क्लास हल्दूचौड़, कोतवाली लालकुआं, उम्र 34 वर्ष।
राजू बहादुर पुत्र जंग बहादुर, निवासी फॉरेस्ट कंपाउंड बजरी कंपनी लालकुआं, उम्र 22 वर्ष।
हिस्ट्रीशीटर पिद्दा पर दर्ज हैं 32 मुकदमे
पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी प्रमोद कुमार आर्या उर्फ पिद्दा लालकुआं थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ चोरी, नकबजनी, लूट की तैयारी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और गैंगस्टर एक्ट सहित कुल 32 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं आरोपी राजू बहादुर के खिलाफ भी लालकुआं में 13 मुकदमे दर्ज हैं।
ऐसे देते थे वारदात को अंजाम
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि पिद्दा रात के समय बंद दुकानों के ताले तोड़कर अंदर घुसता था और गल्ले में रखी नकदी चोरी करता था। उसका साथी राजू बहादुर आसपास निगरानी करता था। चोरी की रकम दोनों नशे और अन्य खर्चों में इस्तेमाल करते थे।
पुलिस टीम को ₹2500 का पुरस्कार
चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा करने वाली टीम को एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने उत्साहवर्धन करते हुए ₹2500 रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है।
गिरफ्तारी टीम में शामिल रहे—
उप निरीक्षक अर्जुन गिरी गोस्वामी, प्रभारी चौकी हल्दूचौड़
कांस्टेबल कुबेर सिंह, चौकी हल्दूचौड़
कांस्टेबल मनीष शर्मा, कोतवाली लालकुआं
कांस्टेबल राजेश कुमार, कोतवाली लालकुआं
नैनीताल पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में बड़ी सफलता मानी जा रही है।
बाईट -एस एस पी नैनीताल मंजूनाथ टी सी

error: Content is protected !!