अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉
माँ पूर्णागिरि धाम पहुंचे फिल्म अभिनेता राजपाल यादव, विधि-विधान से किए दर्शन-पूजन, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह
मंदिर समिति ने तिलक लगाकर किया स्वागत, प्रशंसकों ने अभिनेता के साथ खिंचवाई तस्वीरें
टनकपुर। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता राजपाल यादव ने शनिवार को विश्व प्रसिद्ध माँ पूर्णागिरि धाम पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उनके अचानक धाम पहुंचने की सूचना मिलते ही मंदिर परिसर और भैरव मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल बन गया।
मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने अभिनेता का पारंपरिक रीति-रिवाज से तिलक लगाकर स्वागत किया।
दर्शन के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और प्रशंसकों ने राजपाल यादव के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। अभिनेता ने भी सभी का अभिवादन स्वीकार करते हुए श्रद्धालुओं का स्नेहपूर्वक अभिवादन किया।
राजपाल यादव के आगमन से माँ पूर्णागिरि धाम में कुछ समय के लिए विशेष चहल-पहल देखने को मिली। उनकी यात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और प्रशंसक उनके धार्मिक आस्था से जुड़े इस दौरे की सराहना कर रहे हैं।
उत्तराखंड जागरण
