आरटीओ (प्रशासन) डॉ. गुरदेव सिंह का बड़ा ऐलान: लालकुआं, हल्दूचौड़, मोटाहल्दू व तीनपानी NH पर खड़े वाहनों पर होगी सख्त कार्रवाई:देखें इंटरव्यू

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 43;
ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 हल्द्वानी 👉 लालकुआं 👉 हल्दुचौड़ं 👉 मोटाहल्दु 👉
लालकुआं से तीनपानी तक NH किनारे खड़े वाहनों पर गिरेगी गाज, सख्त कार्रवाई की चेतावनी

आरटीओ (प्रशासन) डॉ. गुरदेव सिंह बोले— लालकुआं, हल्दूचौड़, मोटाहल्दू और तीनपानी में हाईवे पर अवैध पार्किंग अब नहीं होगी बर्दाश्त।
हल्द्वानी। राष्ट्रीय राजमार्ग-109 पर लालकुआं, हल्दूचौड़, मोटाहल्दू और तीनपानी क्षेत्र में सड़क के दोनों ओर अवैध रूप से खड़े किए जाने वाले वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। आरटीओ (प्रशासन) डॉ. गुरदेव सिंह ने प्रेस वार्ता में स्पष्ट किया कि हाईवे पर यातायात बाधित करने वाले वाहनों के विरुद्ध अत्यंत सख्त कार्रवाई की जाएगी।


उन्होंने कहा कि एनएच के दोनों ओर खड़े ट्रक, डंपर, बसें और अन्य भारी वाहन आए दिन दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। इसे देखते हुए परिवहन विभाग जल्द ही विशेष अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों और मालिकों के खिलाफ चालान, सीज और अन्य वैधानिक कार्रवाई करेगा।
डॉ. गुरदेव सिंह ने कहा कि लालकुआं से हल्दूचौड़, मोटाहल्दू होते हुए तीनपानी तक हाईवे पर कहीं भी अवैध रूप से वाहन खड़े पाए गए तो किसी को बख्शा नहीं जाएगा। सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ बिना किसी रियायत के कार्रवाई होगी।
उन्होंने वाहन स्वामियों से अपील की कि वे हाईवे पर वाहन खड़े करने से बचें और निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें। विभाग का उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्ग को सुरक्षित, सुचारु और दुर्घटना-मुक्त बनाना है। जल्द शुरू होने वाले इस अभियान में परिवहन विभाग अन्य संबंधित विभागों के साथ मिलकर व्यापक कार्रवाई करेगा।

error: Content is protected !!