स्पा सेंटरों पर AHTU का शिकंजा, 6 सेंटरों पर पुलिस एक्ट की कार्रवाई—₹30 हजार संयोजन शुल्क वसूला

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 हल्द्वानी 👉

स्पा सेंटरों पर AHTU का शिकंजा, 6 सेंटरों पर पुलिस एक्ट की कार्रवाई—₹30 हजार संयोजन शुल्क वसूला

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) नैनीताल ने हल्द्वानी क्षेत्र में संचालित स्पा सेंटरों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान नियमों और निर्धारित मानकों के अनुपालन में खामियां मिलने पर 6 स्पा सेंटरों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए कुल ₹30,000 का संयोजन शुल्क वसूला गया।

स्पा सेंटरों पर AHTU का शिकंजा, 6 सेंटरों पर पुलिस एक्ट की कार्रवाई—₹30 हजार संयोजन शुल्क वसूला

स्थानीय ब्यूरो / डिजिटल डेस्क: स्पा सेंटरों पर AHTU का शिकंजा, 6 सेंटरों पर पुलिस एक्ट की कार्रवाई—₹30 हजार संयोजन शुल्क वसूला को लेकर इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूरे मामले को लेकर संबंधित विभाग और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

मुख्य बिंदु एवं ताजा अपडेट्स:

  • मामले की सूचना मिलते ही मौके पर राहत व निगरानी टीम तैनात कर दी गई है।
  • स्थानीय नागरिकों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
  • वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके का मुआयना कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

अधिकारियों का कहना है कि किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें और आधिकारिक पुष्टि के बाद ही जानकारी साझा करें। मामले से जुड़े प्रत्येक नए घटनाक्रम पर हमारी नजर बनी हुई है।

 

1007257237_cropped.webp

 

प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट म0उ0नि0 श्रीमती सुनीता कुंवर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हल्द्वानी क्षेत्र के विभिन्न स्पा सेंटरों का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस टीम ने सेंटरों में रखे अभिलेखों, ग्राहक रजिस्टर तथा कर्मचारियों के पुलिस सत्यापन से संबंधित दस्तावेजों की जांच की।

ग्राहक रजिस्टर अधूरा, कर्मचारियों का सत्यापन भी नहीं

चेकिंग के दौरान कुछ स्पा सेंटरों में ग्राहकों का पूर्ण विवरण निर्धारित रजिस्टर में दर्ज नहीं किया गया था। इसके अलावा कई कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन नहीं कराया गया था। पुलिस ने इन अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित 6 स्पा सेंटरों के खिलाफ पुलिस एक्ट के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई की।

1007257240_cropped.webp

 

नैनीताल पुलिस ने स्पा सेंटर संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रतिष्ठानों में कार्यरत सभी कर्मचारियों का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराया जाए तथा स्पा सेंटर में आने वाले प्रत्येक ग्राहक का पूर्ण एवं सही विवरण निर्धारित रजिस्टर में दर्ज किया जाए।

पुलिस ने चेतावनी दी है कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

मानव तस्करी और महिला सुरक्षा पर पुलिस की नजर

AHTU द्वारा की गई इस कार्रवाई को मानव तस्करी की रोकथाम और महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े सुरक्षा मानकों की निगरानी के तौर पर देखा जा रहा है। नैनीताल पुलिस के अनुसार ऐसे प्रतिष्ठानों की नियमित निगरानी और चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

मीडिया सेल, जनपद नैनीताल