बिंदुखत्ता चौकी प्रभारी गौरव जोशी की टीम ने 110 पाउच कच्ची शराब के साथ तस्कर को दबोचा

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉

चौकी प्रभारी गौरव जोशी की टीम ने 110 पाउच कच्ची शराब के साथ तस्कर को दबोचा

लालकुआं। क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बिंदुखत्ता पुलिस ने एक व्यक्ति को 110 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी हरबंश सिंह और क्षेत्राधिकारी लालकुआं विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

12 अक्टूबर 2026 को बिंदुखत्ता चौकी पुलिस ने चेकिंग और गश्त के दौरान सर्विस लाइन के पास से अंग्रेज सिंह पुत्र सोना सिंह निवासी दानपुर, बिंदुखेड़ा, थाना रुद्रपुर, जिला ऊधम सिंह नगर को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद एक सफेद प्लास्टिक के कट्टे से कच्ची शराब के कुल 110 पाउच बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी अंग्रेज सिंह के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में एफआईआर संख्या 160/26 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज किया है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में बिंदुखत्ता चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक गौरव जोशी, कांस्टेबल प्रहलाद सिंह, कांस्टेबल वीरेंद्र रौतेला और कांस्टेबल दयाल नाथ शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने के लिए चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा