अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 हल्द्वानी 👉 नैनीताल पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के तबादले
मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नैनीताल पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। एसएसपी द्वारा जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार कई निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के तबादले तत्काल प्रभाव से कर दिए गए हैं।
पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सभी अधिकारियों को उनके नाम के सम्मुख अंकित नए तैनाती स्थलों पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस फेरबदल को कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने तथा पुलिस कार्यप्रणाली में प्रभावशीलता लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

जनपद में हुए इस प्रशासनिक बदलाव के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि आगामी समय में कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जनता से बेहतर समन्वय को ध्यान में रखते हुए और भी प्रशासनिक निर्णय लिए जा सकते हैं।
मीडिया सैल
नैनीताल पुलिस
