अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 रुद्रपुर 👉 किच्छा 👉 आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती की सख्ती का असर: एसओटीएफ कुमाऊं और किच्छा पुलिस ने 91.16 ग्राम स्मैक के साथ शातिर तस्कर दबोचा
रुद्रपुर/किच्छा। निवेदिता कुकरेती के निर्देशन में गठित विशेष टीम और उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसओटीएफ कुमाऊं परिक्षेत्र नैनीताल और चौकी लालपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 91.16 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है।
अजय गणपति के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी सितारगंज के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के दौरान 7 जुलाई 2026 को चेकिंग के समय मलकीत सिंह (38 वर्ष) पुत्र सोहन सिंह, निवासी गुरुद्वारे वाली गली, लालपुर, थाना किच्छा, जनपद उधम सिंह नगर को उसके घर के गेट के पास से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 91.16 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की। इस संबंध में कोतवाली किच्छा में मुकदमा अपराध संख्या 248/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त पहले से भी थाना किच्छा में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 146/2026 एवं 183/2026 में धारा 8/21 एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत वांछित चल रहा था। आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जाएगा।
किच्छा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि थाना क्षेत्र में नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:
चौकी प्रभारी लालपुर बसंत प्रसाद
कांस्टेबल त्रिलोक सिंह
कांस्टेबल मदन नाथ
एएसआई मुजफ्फर अली (एसओटीएफ कुमाऊं)
हेड कांस्टेबल पंकज सिंह (एसओटीएफ कुमाऊं)
हेड कांस्टेबल हरवंश राणा (एसओटीएफ कुमाऊं)
आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती की सख्ती का असर: एसओटीएफ कुमाऊं और किच्छा पुलिस ने 91.16 ग्राम स्मैक के साथ शातिर तस्कर दबोचा
