JSW MG ने हल्द्वानी में लॉन्च की नई Majestor SUV, लॉन्चिंग के साथ ही मिलीं 6 बुकिंग

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 हल्द्वानी 👉 JSW MG ने हल्द्वानी में लॉन्च की नई Majestor SUV, लॉन्चिंग के साथ ही मिलीं 6 बुकिंग
हल्द्वानी। ऑटोमोबाइल क्षेत्र की अग्रणी कंपनी mgmotor.co.in⁠� ने हल्द्वानी में अपनी नई प्रीमियम D+ सेगमेंट SUV MG Majestor को भव्य समारोह के बीच लॉन्च किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ ने वाहन का शुभारंभ किया। लॉन्चिंग के दौरान शहर के प्रमुख उद्योगपति, व्यवसायी, बुद्धिजीवी और ऑटोमोबाइल प्रेमी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

JSW MG ने हल्द्वानी में लॉन्च की नई Majestor SUV, लॉन्चिंग के साथ ही मिलीं 6 बुकिंग JSW MG ने हल्द्वानी में लॉन्च की नई Majestor SUV, लॉन्चिंग के साथ ही मिलीं 6 बुकिंग


कार्यक्रम में कंपनी के जीजीएम शुजात मलिक ने नई MG Majestor की विशेषताओं की जानकारी देते हुए बताया कि इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 40.99 लाख रुपये निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि यह SUV अपने सेगमेंट में कई अत्याधुनिक और फर्स्ट-इन-क्लास फीचर्स से लैस है, जिनमें इंटरनेट कनेक्टिविटी, वॉयस कमांड, एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) और आधुनिक सुरक्षा सुविधाएं शामिल हैं।
कंपनी के अनुसार MG Majestor भारत की सबसे लंबी, चौड़ी और ऊंची SUV में से एक है। यह 4×4 और 4×2 दोनों विकल्पों में उपलब्ध है तथा अनलिमिटेड किलोमीटर वारंटी के साथ ग्राहकों को अतिरिक्त भरोसा प्रदान करती है।
लॉन्च समारोह के दौरान वाहन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और मौके पर ही 6 बुकिंग दर्ज की गईं। कार्यक्रम में सचिन्द्र चौधरी, गोकुल पांडेय, पंकज, प्रदीप, अभय उपाध्याय समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
नई MG Majestor के लॉन्च के साथ JSW MG ने कुमाऊं क्षेत्र के प्रीमियम SUV बाजार में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करने का संकेत दिया है।