चिल्ड्रन्स एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कारगिल शहीद दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने लगाया ‘शहीदों के नाम’ पौधा

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 हल्दुचौड़ं 👉
कारगिल शहीद दिवस पर चिल्ड्रन्स एकेडमी स्कूल की एनसीसी यूनिट ने किया वृक्षारोपण, शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

“एक पेड़ शहीदों के नाम” अभियान के तहत कैडेट्स ने लगाए पौधे, कारगिल विजय गाथा पर दी प्रेरक प्रस्तुति।


हल्दूचौड़। कारगिल शहीद दिवस के अवसर पर चिल्ड्रन्स एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्दूचौड़ में एनसीसी की 79 यूके बटालियन के तत्वावधान में भावपूर्ण वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कैडेट्स ने कारगिल के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए “एक पेड़ शहीदों के नाम” अभियान के अंतर्गत विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया।
इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स ने कारगिल युद्ध में भारतीय सेना के अदम्य साहस, वीरता और बलिदान पर आधारित आकर्षक पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रस्तुत की। प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों को कारगिल विजय की गौरवगाथा से अवगत कराया गया और देशभक्ति की भावना को सशक्त करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में 79 यूके बटालियन के सीटीओ नवनित चौहान ने कैडेट्स के अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा के जज़्बे की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में देशप्रेम, जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विद्यालय प्रशासन ने भी कहा कि शहीदों के सम्मान और पर्यावरण संरक्षण को समर्पित इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उन्हें राष्ट्र और प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्यों का बोध कराते हैं।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, एनसीसी कैडेट्स एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!