SSP अजय गणपति का दमदार एक्शन: 48 घंटे में हरदीप सिंह हत्याकांड का खुलासा, हत्यारोपी दंपत्ति गिरफ्तार: देखें वीडियो

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉

SSP अजय गणपति का दमदार एक्शन: 48 घंटे में हरदीप सिंह हत्याकांड का खुलासा, हत्यारोपी दंपत्ति गिरफ्तार

रुपयों के लेन-देन के विवाद में रची गई हत्या की साजिश का पर्दाफाश, लाइसेंसी पिस्टल, खोखा कारतूस और कार बरामद

रुद्रपुर/कुंडा। ऊधमसिंहनगर में गंभीर अपराधों के खिलाफ पुलिस की त्वरित कार्रवाई का असर एक बार फिर देखने को मिला है। एसएसपी अजय गणपति के कुशल निर्देशन में कोतवाली कुंडा पुलिस ने हरदीप सिंह हत्याकांड का महज 48 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा करते हुए वारदात में शामिल दंपत्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल, खोखा कारतूस और कार भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर 2026 को रजविन्दर कौर पत्नी सुखदेव सिंह, निवासी गुलजारपुर, थाना काशीपुर ने अपने पुत्र हरदीप सिंह की गोली मारकर हत्या किए जाने की सूचना दी थी। बताया गया कि संदीप सिंह ने अपनी पत्नी एवं मां की मौजूदगी में हरदीप सिंह को गोली मारी। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद सामने आया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ऊधमसिंहनगर अजय गणपति ने पुलिस टीमों को तत्काल हत्याकांड का खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस ने तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 274/2026, धारा 103(1), 238, 61(2) बीएनएस तथा 30 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कई टीमों का गठन किया।

गठित टीमों ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में गहन छानबीन करते हुए सुरागरसी-पतारसी, संदिग्धों से पूछताछ तथा वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। पुलिस की लगातार मेहनत और सटीक विवेचना के परिणामस्वरूप महज 48 घंटे में हत्याकांड में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

मुख्य आरोपी संदीप सिंह गिरफ्तार

पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी संदीप सिंह उर्फ सोना पुत्र सुरजीत सिंह, उम्र 40 वर्ष, निवासी गौरा फार्म, थाना कोतवाली कुंडा को गिरफ्तार किया है। पूछताछ और निशानदेही के आधार पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल, खोखा कारतूस और आरोपी की कार बरामद की।

जांच के दौरान हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने और नष्ट करने के षडयंत्र में आरोपी की पत्नी संदीप कौर पत्नी संदीप सिंह उर्फ सोना, उम्र 35 वर्ष, निवासी गौरा फार्म, की भूमिका भी सामने आई। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से खुली हत्या की गुत्थी

पुलिस की 48 घंटे की कार्रवाई ने हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए यह स्पष्ट कर दिया कि वारदात के बाद साक्ष्यों को छिपाने का प्रयास भी किया गया था। पुलिस अब मामले में अन्य तथ्यों और घटनाक्रम से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।

पुलिस टीम

कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक सौरभ कुमार, गोविन्द मेहता, मनोज देव, सोनू सिंह, नवीन चन्द्र जोशी, अपर उपनिरीक्षक रविश राम तथा कांस्टेबल देवेन्द्र कुमार, संजय कुमार, गणेश मेहरा, भरत बिष्ट, राजीव कुमार और राजकुमार शामिल रहे।

एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को गंभीर अपराधों के खिलाफ ऊधमसिंहनगर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है।