अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 हल्द्वानी 👉
नशे के खिलाफ नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 नशीले इंजेक्शनों के साथ आरोपी गिरफ्तार
मुखानी पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किया मुकदमा, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के अभियान को मिली सफलता
हल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नैनीताल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में मुखानी थाना पुलिस ने 24 अवैध नशीले इंजेक्शनों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 24 जून 2026 को मुखानी थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 24 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना मुखानी में मुकदमा संख्या 91/2026 के तहत धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान चंचल सक्सेना उर्फ चंदू (30 वर्ष) पुत्र बाबू सक्सेना, निवासी रैंबो पब्लिक स्कूल के पास नारायण नगर, कुसुमखेड़ा, मुखानी, नैनीताल के रूप में हुई है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए जिलेभर में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कार्रवाई एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा मुखानी थानाध्यक्ष सुशील जोशी के नेतृत्व में की गई।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक दीपा जोशी (प्रभारी चौकी आरटीओ), कांस्टेबल रोहित कुमार और कांस्टेबल रवींद्र खाती शामिल रहे।
