अस्पताल के बाहर बाइक पर हाथ साफ, CCTV में कैद चोर; पुलिस जुटी जांच में

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉

अस्पताल के बाहर बाइक चोरी

अस्पताल के बाहर बाइक पर हाथ साफ, CCTV में कैद चोर; पुलिस जुटी जांच में 

हल्द्वानी। शहर में चोरों के हौसले लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं। मुखानी थाना क्षेत्र स्थित एक अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर खड़ी बाइक को अज्ञात चोर ने दिनदहाड़े नहीं, बल्कि मौका पाकर चोरी कर लिया। पूरी वारदात अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, लेकिन फुटेज सामने आने के बावजूद आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। घटना ने अस्पताल जैसे सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

ग्राम झूतिया, रामगढ़ निवासी शुभम साह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पत्नी जयश्री तिवारी अस्पताल में कार्यरत हैं। 17 सितंबर को उन्होंने बाइक संख्या यूके-04-एएन-4851 अस्पताल के मेन गेट के बाहर खड़ी की थी। इसी दौरान अज्ञात चोर ने मौका पाकर बाइक पर हाथ साफ कर दिया और उसे लेकर फरार हो गया।

सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की पूरी वारदात

बाइक चोरी की पूरी घटना अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में चोर की गतिविधियां कैद होने के बाद पुलिस के सामने अब आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ने और चोरी की बाइक बरामद करने की चुनौती है। पीड़ित के मुताबिक बाइक उनकी पत्नी ममता साह के नाम पर पंजीकृत है।

मुकदमा दर्ज, फुटेज के सहारे तलाश

तहरीर मिलने के बाद मुखानी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही आरोपी की पहचान और चोरी गई बाइक की तलाश में जुटी है। अब पुलिस की कार्रवाई पर नजर है कि कैमरे में कैद वारदात के आधार पर आरोपी तक कितनी जल्दी पहुंचा जाता है।

अपराधमुक्त शहर के दावों के बीच अस्पताल के बाहर चोरी

अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर से बाइक चोरी होने की घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सार्वजनिक स्थान पर सीसीटीवी की मौजूदगी के बावजूद चोरी की वारदात होना पुलिस के लिए चुनौती है। अब देखना होगा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर बाइक बरामद करती है या मामला भी शहर में सामने आने वाली अन्य वाहन चोरी की घटनाओं की फेहरिस्त में जुड़कर रह जाता है।