अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 बाबा का चोला, ठगी का खेल! हरिद्वार पुलिस के ‘ऑपरेशन कालनेमी’ में 40 बहुरुपिए बेनकाब
हरिद्वार। धर्म और आस्था की आड़ में लोगों को गुमराह करने वालों पर हरिद्वार पुलिस ने बड़ा शिकंजा कसते हुए ‘ऑपरेशन कालनेमी’ के तहत कार्रवाई की। साधु-संत का वेश धारण कर श्रद्धालुओं को भ्रमित करने और आस्था का फायदा उठाने वाले 40 बहुरुपियों को पुलिस ने पकड़ लिया।
पुलिस की टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर ऐसे लोगों की पहचान की जो बाबा और संत का रूप धारण कर जनता के बीच घूम रहे थे। जांच के दौरान जब पुलिस ने कुछ तथाकथित बाबाओं से उनके आश्रम, गुरु परंपरा और तपस्या के बारे में सवाल किए तो कई लोग संतोषजनक जवाब तक नहीं दे सके।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि धार्मिक भावनाओं का सम्मान सर्वोपरि है, लेकिन साधु-संतों का वेश धारण कर लोगों को ठगने, भ्रमित करने या अवैध गतिविधियों में शामिल होने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। अभियान का उद्देश्य वास्तविक संत समाज की गरिमा बनाए रखना और श्रद्धालुओं को धोखाधड़ी से बचाना है।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी व्यक्ति पर केवल वेशभूषा देखकर विश्वास न करें और संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।
बाबा बने बहुरुपिए! हरिद्वार पुलिस ने 40 ढोंगियों का उतारा चोला आस्था की आड़ में खेल बंद! ‘ऑपरेशन कालनेमी’ में 40 फर्जी बाबा गिरफ्तार
