धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखंड” मिशन में दीपम सेठ, आईजी रिद्धिम और एसएसपी अजय गणपति का बड़ा वार, 16 किलो डोडा और हथियार संग तस्कर गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 रुद्रपुर 👉
धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखंड” मिशन में दीपम सेठ, आईजी रिद्धिम और एसएसपी अजय गणपति का बड़ा वार, 16 किलो डोडा और हथियार संग तस्कर गिरफ्तार
रुद्रपुर/किच्छा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखंड” विज़न को साकार करने के लिए कुमायूँ पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के मार्गदर्शन, आईजी कुमायूँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन तथा एसएसपी अजय गणपति की निगरानी में एसओटीएफ कुमायूँ और पुलभट्टा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक बड़े नशा तस्कर को दबोच लिया।


पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान थाना पुलभट्टा क्षेत्र के सिरौली कला में आकिब पुत्र मुख्तायर अहमद निवासी वार्ड नंबर-06 सिरौली कला, किच्छा को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 16.560 किलोग्राम डोडा, एक देशी तमंचा, 315 बोर के 10 जिंदा कारतूस और एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की गई।


पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से नशे के कारोबार से जुड़ा हो सकता है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना पुलभट्टा में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने एसएसपी अजय गणपति को निर्देश दिए हैं कि आरोपी से गहन पूछताछ कर पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाए। साथ ही यह भी पता लगाया जाए कि डोडा और अवैध हथियारों की सप्लाई कहां से हो रही थी तथा किन क्षेत्रों में इसकी खेप पहुंचाई जा रही थी। पुलिस अब इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।
कुमायूँ एसओटीएफ पिछले आठ महीनों से नशा माफियाओं के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इस दौरान अवैध मेडिकल स्टोर्स और नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए अब तक 794 नशीले इंजेक्शन तथा 44 हजार 170 नशीली गोलियां और कैप्सूल बरामद किए जा चुके हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “नशा मुक्त उत्तराखंड” अभियान के तहत अपराधियों और नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी और युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए कठोर कदम उठाए जाएंगे।

error: Content is protected !!