उत्तराखंड जागरण की बड़ी मांग: फर्जी पत्रकारों पर कसे शिकंजा, जिलाधिकारी व सूचना अधिकारी से जांच की उठी जोरदार आवाज

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉 हल्दुचौड़ं 👉 बिन्दुखत्ता 👉 कुमाऊं 👉 हल्द्वानी 👉
पत्रकारिता की आड़ में ब्लैकमेलिंग के आरोप, ‘पत्रकार यूनियन’ की आड़ लेने की भी चर्चा — जांच की मांग तेज
📍 लालकुआं/हल्दुचौड़/बिन्दुखत्ता (नैनीताल)
पत्रकारिता जैसे जिम्मेदार पेशे को बदनाम करने वाले कुछ तथाकथित लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगातार सामने आ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार लालकुआं, हल्दुचौड़, बिन्दुखत्ता एवं आसपास के क्षेत्रों में कुछ स्वयंभू पत्रकारों द्वारा एक संगठित गैंग बनाकर ब्लैकमेलिंग और अवैध गतिविधियों को अंजाम देने की बातें कही जा रही हैं।


 

सूत्रों का दावा है कि यह कथित गैंग कभी गैस एजेंसी से जुड़ी दलाली, तो कभी तेल डिपो से निकलने वाले टैंकरों से तेल चोरी से जुड़े मामलों में संलिप्त लोगों के साथ सांठगांठ कर लाभ उठाने का प्रयास करता है। हाल ही में तेल डिपो से जुड़े मामलों पर खबरें चलाने के बाद कथित रूप से समझौता कर लेने की चर्चा भी सामने आई है।


इसी तरह, कुछ दिन पूर्व एक रेलवे ठेकेदार से जुड़ी खबर प्रसारित करने के बाद भी डीलिंग करने की बात कही जा रही है। हालांकि इन सभी आरोपों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
पत्रकार यूनियन की आड़ लेने का आरोप भी जुड़ा
ताजा जानकारी के अनुसार, इन तथाकथित फर्जी पत्रकारों में से एक व्यक्ति द्वारा खुद को पत्रकार यूनियन से जुड़ा बताकर प्रभाव जमाने और लोगों पर दबाव बनाने की कोशिश किए जाने की भी चर्चा है। सूत्रों का कहना है कि “पत्रकार यूनियन” का चोला ओढ़कर आम लोगों को गुमराह करने और अपनी पहुंच का डर दिखाने का प्रयास किया जाता है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह समूह शाम के समय लालकुआं कोतवाली के आसपास एक कमरे में एकत्र होकर खुलेआम शराब आदि का सेवन करता है, जिससे आसपास के निवासी, महिलाएं और स्कूली बच्चे असहज महसूस करते हैं।
सूत्रों के अनुसार, इस समूह में शामिल एक व्यक्ति स्वयं को प्रभावशाली बताकर पुलिस और बड़े अधिकारियों के नाम पर लोगों को धमकाने का प्रयास करता है और विरोध करने वालों को झूठे मामलों में फंसाने की धमकी भी देता है।
इन गंभीर आरोपों को लेकर “उत्तराखंड जागरण” के संपादक अजय अनेजा ने जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने जिला अधिकारी नैनीताल, जिला सूचना अधिकारी, कुमाऊं कमिश्नर एवं एसएसपी नैनीताल से अपील की है कि मामले की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
📢 निष्कर्ष:
फिलहाल मामला सूत्रों और आरोपों पर आधारित है, लेकिन लगातार सामने आ रही शिकायतों को देखते हुए निष्पक्ष जांच की आवश्यकता और भी बढ़ गई है, ताकि सच्चाई सामने आ सके और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।

 

error: Content is protected !!